
Crochet Purse DIY Ideas: आजकल क्रोशिया का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। खासकर यंग गर्ल्स, बच्चों और महिलाओं के बीच हैंडमेड क्रोशिया आइटम्स को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे ही क्रोशिया पर्स देखने में बेहद स्टाइलिश और यूनिक लगते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इन्हें आसानी से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। अगर आपके पास थोड़ा सा समय और क्रिएटिविटी है, तो कम खर्च में खूबसूरत क्रोशिया पर्स बनाएं। आइए जानते हैं कि घर पर क्रोशिया पर्स कैसे बनाया जाए।
क्रोशिया पर्स बनाने के लिए आपको ऊन या क्रोशिया थ्रेड, क्रोशिया हुक, कैंची, सुई, बटन या मैग्नेट लॉक, चेन या स्ट्रैप और सजावट के लिए मोती या टैसल्स की जरूरत होगी।
और पढे़ं- Handbags Designs: 300रु में लग्जरी एहसास, देखें ट्रेंडी हैंडबैग कलेक्शन
इस तरह के छोटे क्लच स्टाइल क्रोशिया पर्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं, खासकर एथनिक आउटफिट्स के साथ आप इसे कैरी करें। आप अपनी ड्रेस के अनुसार अलग-अलग रंगों में इन्हें बना सकती हैं। चाहें तो मल्टीकलर क्रोशिया थ्रेड से भी डिजाइन तैयार कर सकती हैं।
अगर आपको बड़ा क्रोशिया पर्स बनाना है, तो राउंड शेप के छोटे-छोटे क्रोशिया पैटर्न बनाएं और उन्हें आपस में जोड़कर बड़ा बैग तैयार करें। इसके साथ स्ट्रैप बनाने के लिए मोतियों की स्ट्रिंग या बेल्ट का इस्तेमाल भी करें।
बच्चों के लिए भी आप खूबसूरत क्रोशिया पर्स बना सकती हैं। खासकर टीनएज गर्ल्स को इस तरह के पर्स काफी पसंद आते हैं। आप बड़ा सा टोट बैग बनाकर उसमें किटी, स्माइली या क्यूट डॉल डिजाइन क्रोशिया से तैयार कर सकती हैं।