DIY Grapes Stamp: अंगूर के डंठल नहीं बेकार, बनाएं इससे शानदार शो प्लांट

Published : Apr 04, 2026, 01:30 PM IST
grapes stem diy

सार

Grapes Stem Hack: अंगूर की डंडी को हम अक्सर बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन इससे आप बहुत ही सुंदर और यूनिक शोपीस बना सकते हैं। आइए आपको दिखाते हैं क्रिएटिव DIY आइडिया...

DIY Grapes Stem Craft: इन दिनों अंगूर का सीजन चल रहा है। मार्केट में हरे और काले अंगूर खूब आ रहे हैं। जिसे बच्चे बड़े सभी बहुत पसंद करते हैं, लेकिन अंगूर खाने के बाद उसके डंठल को हम ऐसे ही फेंक देते हैं। इन टेढ़े-मेढ़े आकर के डंठल से आप बहुत ही यूनिक और क्रिएटिव शोपीस भी बना सकते हैं। आइए आज हम आपको दिखाते हैं ऐसा ही आसान और क्रिएटिव DIY आइडिया, जिसे आप घर पर ही कम समान में बना सकते है और अपने घर को एकदम डेकोरेटिव लुक दे सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंगूर के डंठल का हैक

इंस्टाग्राम पर khushi_craft_academy नाम से बने पेज पर अंगूर के डंठल को क्रिएटिव तरीके से यूज करके एक शानदार शोपीस बनाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और 77000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इसके लिए आप अंगूर के डंठल को इकट्ठा कर लें। ध्यान रखें कि इसकी ठंडल पूरी तरह से सूखी हो, ताकि उस पर फंगस या बदबू ना आए। आप चाहे तो उसे साफ कपड़े से पोंछकर या फिर पानी से धोकर सुखा भी सकते हैं।

और पढ़ें- टूटे हुए प्लास्टिक के टोकरी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें Reuse

  • अब एक पुरानी प्लास्टिक की डब्बी और मार्केट में आसानी से मिलने वाले मोल्डिंग क्ले लें। प्लास्टिक की डब्बी के ऊपर क्ले को अच्छी तरह से लगाए, ताकि इसमें अंगूर की डंडी आसानी से स्टिक हो जाए।
  • अब इसमें अंगूर की डंडियों को स्टिक करके लगाएं। यह एक पेड़ की तरह लुक देगा।
  • अब रंग-बिरंगे क्ले से छोटी बॉल्स बनाएं और अंगूर की डंडियों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं।
  • अगर आपके पास कलरफुल क्ले नहीं है, तो आप व्हाइट कलर का छोटा सा थर्मोकोल लगाकर इसके ऊपर ब्राउन, गोल्डन, ग्रीन या मल्टी कलर एक्रेलिक पेंट से कलर करके भी छोटा सा शोपीस बना सकते हैं।
  • अगर आप इस शोपीस को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो लास्ट में एक कोट वार्निश या फेविकोल और पानी को मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे आपका शोपीस लंबे समय तक सेफ रहेगा और उसमें हल्की सी चमक भी आएगी।

 

ये भी पढ़ें- Stone DIY Ideas: बेकार पत्थरों से बनाएं 7 क्रिएटिव होम डेकोर और आर्ट पीस

इस तरह से आप अंगूर की बेकार डंडियों से खूबसूरत और क्रिएटिव शोपीस बना सकते हैं। यह ना केवल आपके घर की सजावट बढ़ाएगा बल्कि आपकी क्रिएटिविटी को भी दिखाएगा। ये एक इको फ्रेंडली जीरो वेस्ट तरीका है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने घर को क्रिएटिव लुक दे सकते हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kids Co-ord Set Designs: 3+ गर्ल लगेंगी क्यूट कूड़ी, 300 में मिल रहे ये 7 क्यूट समर आउटफिट
DIY Kitchen Rack Upgrade: तोड़-फोड़ की नहीं जरूरत! इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से छोटा किचन लगेगा डबल साइज