Fizz Bottle DIY: गुड्डा गुड़िया से लेकर मंदिर तक, 10 रु की फिज बॉटल से तैयार करें 4 आइटम्स

Published : Apr 03, 2026, 07:30 PM IST
Fizz Bottle DIY

सार

Summer vacation DIY for kids: 10 रुपये की फिज बॉटल से बनाएं खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स जैसे गुड्डा-गुड़िया, प्लांटर, शिव मंदिर और हैंगिंग कार्टून। जानें बच्चों के लिए आसान और क्रिएटिव DIY आइडियाज, जो घर को देंगे यूनिक और इको-फ्रेंडली लुक।

आप फिज की छोटी बोतल से एक से बढ़कर एक डेकोरेटिव आइटम्स  तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। तो अपने बच्चों को इन गर्मियों की छुट्टी में डेकोरेटिव्स आइटम्स बनाना सिखाएं। जानिए कैसे प्लास्टिक की छोटी बॉटल से क्रिएटिव तरीके से आइटम्स तैयार किए जा सकते हैं। 

क्ले और फिज बॉटल से बनाएं गुड्डा गुड़ियां

क्ले और फिज बॉटल की मदद से आप सुंदर गुड्डा गुड़ियां बना सकते हैं। सबसे पहले क्ले को गोल करके चेहरा बनाएं। अब क्ले को पतला करके हाथ बनाएं। फिर सिर में पतली क्ले स्ट्रिप की मदद से पगड़ी तैयार करें। जब क्ले सेट हो जाए, तो कुछ समय बाद एक्रेलिक रंगों से आप पगड़ी, चेहरे और प्लास्टिक बॉटल को अपनी पसंद के रंग के हिसाब से रंग दें। पसंद का ड्रेस प्रिंट भी तैयार कर सकते हैं। तैयार है फिज बॉटल से सुंदर गुड्डा। ऐसे ही चुनरी वाली गुड़ियां भी तैयार कर सकते हैं।

बनाएं आर्टिफिशियल फ्लावर प्लांटर

छोटी फिज की बॉटल से मिरर वर्क वाला प्लांटर बनाएं। छोटे ट्राइंगल और सर्कल शेप मिरर को बॉटल के बीच में लगाएं। फिर खाली स्थान में पसंद के रंग भरें। इसमे आर्टिफिशिल फूल लगाकर टीवी यूनिट के पास सजाएं। 

और पढ़ें: 2026 के Trending Baby Name Wall Decor, हर पैरेंट को पसंद आ रहे ये डिजाइन

फिज बॉटल से बनाएं शिव मंदिर

फिज की बॉटल और क्ले की मदद से सुंदर शिव मंदिर भी रेडी किया जा सकता है। इसके लिए आपको एमसील की जरूरत पड़ेगी। कटर की मदद से फिज बॉटल के आगे के हिस्से को काट लें। अब एमसील से मंदिर गुंबद का शेप तैयार करें। फिर गोल एमसील लेयर बॉटल के अंदर बिछाएं। इसके बाद पसंद के रंग से मंदिर रंग लें। आप छोटे शिवलिंग अंदर रख सकते हैं।

हैंगिंग कार्टून

छोटी फिज की बॉटल से हैगिंग कार्टून बनाएं और रस्सी की मदद से टांगकर दीवार को खूबसूरत बनाएं। आप क्ले की मदद से बॉटल के ऊपर फेस बनाएं और फिर उसे कपड़े की मदद से ड्रेस भी पहना सकते हैं। 

और पढ़ें: Cotton Bed Sheet: कमरे को थोड़ा बड़ा दिखाएंगी 4 कॉटन बेडशीट, 50% तक मिल रहा डिस्काउंट

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Engagement Mehndi: सगाई के लिए 7 यूनिक मेहंदी डिजाइन, स्टोन देंगे क्लासी ट्रेंडी लुक
सिर्फ आइब्रो बदलते ही बदल जाएगा चेहरा, जानिए कौन-सी शेप आपके लिए है बेस्ट