DIY Thermocol Home Decor Craft: पैकेजिंग वाली थर्माकोल को फेंकने की बजाय उससे घर पर गोंद, वॉल डेकोर, मिनी प्लांटर और खूबसूरत DIY क्राफ्ट बनाएं। कम खर्च में घर सजाने और पुराने सामान को दोबारा इस्तेमाल करने के आसान और क्रिएटिव आइडियाज जानें।
ऑनलाइन शॉपिंग या इलेक्ट्रॉनिक सामान की पैकिंग में आने वाली थर्माकोल को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन यही पैकेजिंग थर्माकोल आपके घर की सजावट के लिए बेहद काम की चीज बन सकती है। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और घर पर बने गोंद की मदद से आप इससे खूबसूरत होम डेकोर आइटम, उपयोगी क्राफ्ट और बच्चों के लिए मजेदार DIY प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं। यह न सिर्फ पैसे बचाने का आसान तरीका है, बल्कि पुराने सामान को दोबारा इस्तेमाल कर घर को यूनिक लुक देने का शानदार आइडिया भी है।
26
थर्माकोल से बनाएं सुंदर वॉल डेकोर
पैकेजिंग वाली थर्माकोल को अलग-अलग शेप में काटकर आप आकर्षक वॉल डेकोर तैयार कर सकते हैं। गोल, फूल या ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाकर उन्हें ऐक्रेलिक रंगों से पेंट करें। इसके बाद ग्लिटर, मिरर या मोतियों से सजाकर दीवारों पर लगाया जा सकता है। हल्की होने की वजह से इन्हें लगाना भी आसान होता है और कम खर्च में घर को स्टाइलिश लुक मिलता है।
36
घर पर तैयार करें मजबूत गोंद
थर्माकोल क्राफ्ट बनाने के लिए बाजार से महंगा गोंद खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद पेटरोल और थर्माकोल मिलाकर गाढ़ा गोंद तैयार किया जा सकता है। यह गोंद छोटे होम डेकोर प्रोजेक्ट्स और स्कूल क्राफ्ट के लिए काफी यूजफुल होता है। इससे थर्माकोल के टुकड़े आसानी से चिपक जाते हैं और क्राफ्ट लंबे समय तक टिके रहते हैं।
46
फ्लावर पॉट और मिनी प्लांटर बनाएं
अगर आपके पास छोटे-छोटे थर्माकोल के बॉक्स हैं, तो उन्हें सुंदर मिनी प्लांटर में बदला जा सकता है। बॉक्स के ऊपर रंगीन पेपर, जूट रोप या फैब्रिक चिपकाकर आकर्षक लुक दें। इसके अंदर नकली फूल, सक्युलेंट्स या छोटे इंडोर प्लांट्स रखे जा सकते हैं। यह आइडिया बालकनी, स्टडी टेबल और लिविंग रूम को सजाने के लिए परफेक्ट माना जाता है।
56
बच्चों के लिए क्रिएटिव DIY प्रोजेक्ट
थर्माकोल बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट के लिए भी शानदार सामग्री है। इससे छोटे घर, कार्टून कैरेक्टर, अल्फाबेट या स्कूल मॉडल बनाए जा सकते हैं। बच्चे अपनी पसंद के रंगों से इन्हें सजाकर नई चीजें सीखते हैं। इससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ती है और बेकार सामान का सही इस्तेमाल भी हो जाता है।
थर्माकोल से फेस्टिव डेकोरेशन भी आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। दीवाली, जन्मदिन या किसी खास मौके पर इससे नेम प्लेट, फोटो फ्रेम, झूमर और लाइट डेकोर आइटम बनाए जा सकते हैं। रंगीन पेपर और एलईडी लाइट्स के साथ सजाने पर ये डेकोरेशन बेहद आकर्षक दिखाई देते हैं। कम बजट में घर को खूबसूरत बनाने के लिए यह तरीका काफी ट्रेंड में है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.