
महंगे-महंगे होम डेकोर आइटम खरीदना हर किसी का बजट एलाऊ नहीं करता है। ऐसे में परेशान होने या मन मारने की बजाय क्रिएटिव आइडिया अपनाने की जरूरत है। आपने प्लास्टिक के डब्बों से टायर तक खूब आर्ट एंड क्राफ्ट देखे होंगे, लेकिन आज हम लेकर आए हैं, 2रु. वाली माचिस की डिब्बी और उसकी तिलियों से बनने वाले खूबसूरत आइटम, जो न केवल दिखने में फैशनेबल लगते हैं बल्कि होम डेकोर में चार चांद भी लगाते हैं। अगर आप भी DIY लुक पसंद करती हैं तो इसे आइडियाज को विकल्प बना सकती हैं।
घर की दीवारों पर सजाने के लिए ये सस्ता और अफॉर्डेबल वॉल हैगिंग है। सबसे पहले 7-10 माचिस की डिब्बी लें और इन्हें कलर या फिर ग्लिटर शीट से कवर कर सूखने रख दें। अब सभी डिब्बी के बीचों बीच छेद कर, पिरामिड स्टाइल में ग्लू गन की मदद से चिपकाते जाएं। आखिर में टेसल्स और लटकन लगाकर लुक कंप्लीट करें। आप इसे लिविंग रूम से होम एंट्रेस पर लगा सकती हैं।
अगर आप थोड़ा सा क्रिएटिव वर्क जानती हैं तो इसे ट्राई करें। बनाने के लिए कार्डबोर्ड को बड़े गोल या अंडाकार शेप में काट लें और उस पर मोर के पंखों की डिजाइन की मार्किंग करें। इसके बाद ग्लिटर शीट से छोटी-छोटी पत्तीनुमा आकार काटकर बेस पर चिपकाते जाएं और किनारों को उभारने के लिए माचिस की तिलियों का यूज करें। आखिर में ब्लैक पेपर से मोर की गर्दन और शरीर बनाते हुए कार्ड बोर्ड पर चिपका दें। इसे ऐसी जगह टांगे जहां ज्यादा टच करने की जरूरत नहीं पड़े ।
ये भी पढ़ें- Planter Almirah Shelf Design: कम जगह ज्यादा हरियाली ! घर के लिए खरीदें प्लांटर अलमारी
घर की दीवारों को सस्ते में खूबसूरत लुक देने के लिए ये अभी तक का सबसे यूनिक DIY है। बनाने के लिए एक कार्डबोर्ड रिंग लें और उसके बाहरी निकारों पर माचिस की तीलियों को सूरज की किरणों की तरह लगाएं। इसके बाद बीच में एक और गोला बनाते हुए लाल चार्ट पेपर से फूल बनाकर ग्लू से चिपका दें। आखिर में हैंगिंग बनाने के लिए कार्डबोर्ड को तीन-तीन छोटे राउंड शेप में काटकर फूल चिपकाएं और ऊपरी तरफ माचिस की तीली चिपकाते हुए धागे से अटैच कर दें और मेस डिजाइन से जोड़ दें।
ये भी पढ़ें- Planter Stand Wooden Table Design: स्मार्ट होम के लिए स्लिम डिजाइन, कार्ट करें 6 मॉडर्न प्लांटर टेबल
अगर आप सेंटर टेबल या डाइनिंग मेज को सजाना चाहत हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। बनाने के लिए ढेर सारी माचिस की तीलियां, एक छोटा थर्माकोल और ग्लू गन की जरूरत होगी। सबसे पहले पेड़ का तना और जड़े बनाने के लिए 25-30 माचिस की तीलियों को आपस में जोड़कर बेस बनाएं। फिर पेड़ की घन पत्तियां और डालियां बनाने के लिए थर्माकोल के चारों ओर माचिस की तीलियों को बाहर की ओर निकालते हुए फंसाना शुरू करें। आकिर में इस घन हिस्से को तने से जोड़ दें। बस आपका खूबसूरत 3d पेड़ तैयार है।
Pen Holder बनाने के लिए कार्डबोर्ड को बेस बनाते हुए माचिस की तीलियों को बाहर की तरफ फैलाते हुए सुंदर जिग-जैग लुक दें। इसके बाद बेलनाकार, डिब्बे के बाहरी हिस्से पर तीलियों को ऊपर-नीचे लेयर में लगाकर वेवी पैटर्न तैयार करें, ध्यान रहे कि सभी एक-दूसरे के करीब होने चाहिए। लास्ट में बेलनाकार कप के नीचे वाली तीलियों के बेस को ठीक बीच में गोद लगाकर फिक्स कर दें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.