Planter Almirah Shelf Designs: 1. छोटे घरों के लिए कौन सी प्लांटर शेल्फ बेस्ट है? 2.प्लांट शेल्फ में कौन से Indoor Plants लगाने चाहिए ? 3.कम बजट में घर कैसे सजाएं ?
Planter Almirah Photos: आजकल इनडोर प्लांट्स का चलन बढ़ गया है। ये केवल घर की खूबसूरती नहीं बढ़ाते बल्कि फ्रेश माहौल भी देते हैं। हालांकि,शहरों में रहने वाले लोगों के बीच जगह की समस्या सबसे ज्यादा होती है। अगर आप भी प्लांटिंग का शौक रखती हैं लेकिन घर में जगह नहीं है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। आजकल स्मॉल होम्स के लिए प्लांटर अलमारी बहुत पॉपुलर हो रही है, जो किफायती होने के साथ होम डेकोर का काम भी करती है। यहां देखे कुछ ऐसे ही आइडियाज जो काम आसान करेंगे।


मल्टी लेवल मेटल वुड अलमारी
यह प्लाटंर शेल्फ अलमारी 3BHK फ्लैट के लिए परफेक्ट है। इसे मेटल फ्रेम और लकड़ी पर बनाया गया है, जहां पर आप छोटे-छोटे प्लांट्स के साथ हैंगिंग पौधे भी रख सकती हैं। यह शेल्फ ग्रो लाइट के साथ आती है। अगर घर में रोशनी की दिक्कत है तो भी पौधे अच्छे से ग्रो करें। वहीं, बनावट और डिजाइन होम डेकोर के लिए परफेक्ट है। जहां तक पौधों की करें तो इनमें स्पाइडर प्लांटर, पोथोस, पीस लील, स्नैक, एन्थूरियम, स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स, या बेबी टियर लगाएं। यह आपको क्वालिटी और फ्रेम के हिसाब से 5000-10000रु. तक मिल जाएगी।
नेचुरल पाइन वर्टिकल अलमारी
वुडन बेस्ड यह वर्टिकल अलमारी कॉम्पैक्ट डिजाइन पर है, जिसे खरीदने के साथ बनवाई जा सकती है। ऐसी शेल्फ उन घरों के लिए परफेक्ट रहती हैं, जहां पर जगह कम होती है। अगर आप घर को रास्टिक और एस्थेटिक वाइब देना चाहते हैं तो इसे खरीदें। चूंकि शेल्फ की हाइट कम है, इसलिए छोटे पौधे जैसे हर्ब्स, सकुलेंट्स, अफ्रीकन वॉयलेट्स लगाएं। यह बाजार और ऑनलाइन 3000-5000रु. तक मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- Fancy Metal Planter Price: मजबूती में फैशन, घर के लिए मेटल प्लांटर फूलदान डिजाइन
वॉल माउंटेड ग्लास अलमारी
फ्लैट या अपार्टमेंट में पौधे रखने की जगह न के बराबर होती है। ऐसे में आप खाली दीवारों को यूजफुल बनाते हुए इस तरह की वॉल अलमारी लगवा सकते हैं। इसे पूरी तरह से वुडन मटेरिल पर बनाया गया है। आप इसमें हल्के भार वाले पौधे जैसे, बोस्टन फर्न, केलाथिया, सिंगोनियम, फिबोनैकी और पुदीना-तुलसी उगाई जा सकती है। कांच और वुडन क्वालिटी पर ये 5000-8000रु. तक खरीदी जा सकती है।

ग्रो लाइट कॉर्नर वुडन अलमारी
कॉर्नर स्पेस को फिल करने के लिए आप इस तरह की वुडन रौक खरीद सकती हैं, जो वॉर्म लाइट्स के साथ आती है। यह केवल लिविंग रूम नहीं बल्कि बेडरूम और बालकनी के लिए परपेक्ट है। इसमें रोशनी पसंद करने वाले पौधे मॉन्स्टेरा, कैलोथिया लगा सकती हैं। लाइटिंग सेटअप संग यह 4000-7000रु. तक मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- Plastic Spoon Makeover: प्लास्टिक चम्मचों से घर की सजावट, बनाएं 5 होम डेकोरेशन आइटम
ए शेप लैडर स्टाइल शेल्फ
अगर आप बेसिक डिजाइन से हटकर कुछ चाहती हैं तो ए शेप पिरामिड स्टाइल प्लांटर अलमारी चुनें, जो बिना लाइट के नेचुरल सनलाइन वाले कोनों के लिए बेस्ट है। इसमें सकुलेंट्स, कैक्टस, एलोवेरा अच्छे से खिलेगा। सिंपल वर्क और मजबूत शीशम की लकड़ी पर ये 3000-5000रु. तक मिल ऑनलाइन-ऑफलाइन देख सकते हैं।
जिग-जैग शेल्फ अलमारी न्यू डिजाइन
यह प्लाटंर बहुत मॉडर्न और क्लासिक है, जो अपने जिग-जैग फॉर्म के लिए जानी जाती है। आप इसमें एक साथ पौधे तो दूसरी साइड होम डेकोरेशन पीस कर सकती हैं। ऐसी शेल्फ में भड़कीले पत्ते जैसे मनी प्लांट, स्नैक प्लांट और टेबल ज्यादा पौधे खिलते हैं।
