Plastic Spoon Crafts: अगर आपके प्लास्टिक चम्मच रखे हुए हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय घर पर बनाएं खूबसूरत DIY डेकोरेशन आइटम। जानें इनकी मदद से स्पून से लैंप, लोटस कैंडल होल्डर, पिकॉक वॉल हैंगिंग और फ्लावर आर्ट बनाने के आसान तरीके।

प्लास्टिक के चम्मचों का इस्तेमाल शादी-पार्टी से लेकर घर के छोटे-मोटे फंक्शन में किया जाता है। ये केवल काम आसान नहीं करते बल्कि बार-बार बर्तन धोने का खर्चा भी बचाते हैं। अगर आपके पास भी ऐसे स्पून रखे हुए हैं तो फेंकने की बजाय घर पर बनाएं खूबसूरत आर्ट एंड क्रॉफ्ट। यहां देखें कुछ ऐसे आसान आइडियाज, जिसे आप भी घर पर ट्राई कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्लास्टिक चम्मच लैंप आइडिया

घर को सुंदर और डेकोरेटिव दिखाने के लिए आप इस तरह का खूबसूरत लैंप बना सकती हैं। सबसे पहले, प्लास्टिक ढक्कन में एक लंबी सा डंडी लगाते हुए कार्डबोर्ड से लैंप जैसा आकार दें। अब इसमें धीरे-धीरे चम्मचों का पिछला हिस्सा काटते हुए ग्लू की मदद से चिपकाते हुए जाएं। आखिर में अंदर की ओर छोटा सा लैंप और बैटरी लगा दें।

प्लास्टिक चम्मच से बनाएं डेकोरेशन पीस

अगर आपन ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं तो प्लास्टिक चम्मच से खूबसूरत डेकोरेशन पीस बनाएं। सबसे पहले चम्मचों की डंडियों से काटकर अलग कर लें। एक अंडाकार प्लास्टिक का जार या बोतल लें और उसमें प्लास्टिक स्पून को थोड़ा झुकाकर चिपकाएं ताकि ये भड़कीला दिखे। जैसे-जैसे आप बोतल में ऊपर की तरफ बढ़ेंगे चम्मचों को झुकाएं ताकि पूरा होने तक कली जैसा आकार आए। अब इस तैयार शेड को लकड़ी के ब्लॉक में फिक्स करें। बीच में छोटी बैटरी और LED लाइट लगाएं।

स्पून लोटस कैंडल होल्डर

घर सजाने के लिए बाहर से महंगे-महंगे पीस खरीदने की बजाय आप इस तरह का डेकोर आइटम बना सकती हैं, जो दिखने में बिल्कुल कमल जैसा लगता है। फाउंडेशन तैयार करने के लिए कार्डबोर्ड को दिल या पान आकार में काट लें। अब चम्मच की डंडियों को काटकर कलरफुल पेंट कर लें। बेस पर मोमबत्ती रखने के लिए बीच में छेद करें। अब चारों तरफ चम्मचों को गोल आकार में चिपकाना शुरू करें। पहली लेयर के अंदर दूसरी लेयर और फिर तीसर बनाए, ऐसा करने यह बिल्कुल कमल जैसा लगेगा। अब फूल को सुंदर बनाने के लिए सफेद मोती चिपकाएं।

ये भी पढ़ें- Fancy Metal Planter Price: मजबूती में फैशन, घर के लिए मेटल प्लांटर फूलदान डिजाइन

पिकॉक वॉल हैंगिंग

प्लास्टिक चम्मचों से बना ये वॉल हैंगिंग बहुत ही यूनिक है। सबसे पहले कार्डबोर्ड पर मोर के शरीर और चेहरे का आकार ड्रॉ कर कैंची से काट लें। अब इसमें नीले रंग से पेंट कर सूखने रखने दें। दूसरी ओर ग्लिटर शीट से छोटी-छोटी टियरड्रॉप बूंदे काट लें और इन आकृतियों के किनारों पर गोल्डन पेंट से बॉर्डर बनाएं। अब इसे मोर बेस पर ग्लू की मदद से चिपका दें।

ये भी पढ़ें- DIY Toys: जीरो कॉस्ट में सुंदर खिलौने, घर पर ट्राई करें 5 असरदार क्राफ्ट टॉयज

स्पून फ्लावर आर्ट

यह दिखने में बिल्कुल मंडला आर्ट जैसी लगती है। इसे बनाने से लिए कार्डबोर्ड से बेस बना लें। इसमें चम्मचों को सूर्य की किरणों की तरह ग्लू गन से चिपकाते जाएं। फूल बनाने के लिए कलरफुल आर्ट पेपर लें और फ्लावर बिनाकर कार्डबोर्ड के बीच में चिपका दें। तस्वीर में कमल और गुलाब दो फ्लावर बनाए गए हैं, आप चाहें तो केवल एक ही फूल बना सकती हैं।