बिना पैसे खर्च किए 5 DIY आइडियाज, घर को बनाएंगे बेहद सुंदर

Published : Jul 24, 2026, 08:38 PM IST

DIY ideas to make your home: पुराने छाते, कपड़ों की कतरन, गत्ते, प्लास्टिक और पुराने गुलदस्तों से बनाएं खूबसूरत DIY होम डेकोरेशन। जानिए कम खर्च में घर सजाने के आसान और क्रिएटिव आइडियाज, जो आपके घर को देंगे नया और आकर्षक लुक।

PREV
15
फैब्रिक वॉल ऑर्गेनाइजर

अगर आपके पास पुरानी कपड़ों की कतरन बची हैं, तो आप सुंदर DIY फैब्रिक वॉल ऑर्गेनाइजर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाते समय आपको आकार का खास ध्यान रखना पड़ेगा और उसी के हिसाब से कटिंग करें। आप रंगीन कपड़ों से जेब भी तैयार कर सकते हैं और फिर उस जेब में आसानी से सामान भी टांग सकते हैं।

25
छातों से सजाएं घर

अगर आपके पास पुराने छाते रखे हैं, तो उससे भी आप आसानी से सुंदर DIY डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं। आप छोटे छाते को दीवार में सजाएं या फिर बड़े छाते को टांगकर उसमे एलईडी लाइट सजाएं। ऐसा करने से सिंपल घर भी चमक उठेगा। अगर आप फ्लोरल डिजाइन वाले छाते को दीवार पर लटकाएंगे, तो ये देखने में ज्यादा सुंदर लगेंगे। 

और पढ़ें: Peacock Feather Home Decor: मोर पंख से सजाएं अपना आशियाना, पॉजिटीविटी के साथ खूबसूरती भी

35
गत्ते से बनाएं सुंदर डेकोरेशन

अगर घर में आपके पास पार्सल वाले गत्ते रखें, तो उन्हें फेंकने के बजाय एक से बढ़कर एक सुंदर गत्ते से डेकोरेशन बना सकते हैं। आप गमले बनाकर रंग बिरंगे फूल को सजाएं या फिर पैन होल्डर रेडी करें। ये दिखने में सुंदर लगते हैं और आसानी से बन भी जाते हैं।

45
सीप से सजाएं गुलदस्ता

अगर आपके पास पुराने गुलदस्ते बचे हैं, तो उसमे सीप को सजा सकते हैं। उसमे आप रियल या फिर आर्टिफिशियल फ्लावर सजा उन्हें खूबसूरत दिखाएं। आप चाहे, तो डिफरेंट शेप के शीप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

55
बनाएं सुंदर प्लास्टिक प्लांटर

आप सस्ते में DIY डेकोरेशन बनाना चाहते हैं, तो सुंदर DIY प्लास्टिक के प्लांटर बनाकर पौधे सजा सकते हैं। ऐसे प्लांटर में पसंदीदा फेस बनाएं और पसंद के रंग से सजाएं। फेस पेंटिंग वाले प्लांटर को आप बेडरूम से लगाकर लिविंग रूम में रख सकते हैं।

और पढ़ें: कॉइन स्टाइल बैंगल की फैंसी डिजाइन, सावन की हरी चुड़ी संग लगेगी फर्स्ट क्लास

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories