Trendy Jhumka Bali: झुमका बाली इयररिंग की 5 फैंसी डिजाइन, सावन सुंदरी चुनें पसंद की पीस

Published : Jul 23, 2026, 06:00 PM IST

Trendy Jhumka Bali: सावन 2026 के लिए लेटेस्ट झुमका बाली इयररिंग डिजाइन देखें। घुंघरू, मीनाकारी, बीड्स, दो महल और मीनाकारी-घुंघरू कॉम्बिनेशन वाली ट्रेंडी झुमकी बाली आपके एथनिक लुक को स्टाइलिश और रॉयल बना सकती हैं। ट्रेंडिंग डिजाइन यहां जानें।

PREV
16

सावन का महीना आते ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ एथनिक ज्वेलरी का क्रेज कई गुना बढ़ जाता है। खासकर झुमका बाली इयररिंग्स हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बन जाती हैं। 2026 में भी मीनाकारी, घुंघरू और बीड्स से सजी झुमका बाली डिजाइन फैशन ट्रेंड में छाई हुई हैं। अगर आप इस सावन साड़ी, सूट, लहंगे या इंडो-वेस्टर्न लुक को और भी अट्रैक्टीव बनाना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट झुमका बाली डिजाइनों में से अपनी पसंद की पीस चुन सकती हैं।

26

मीनाकारी झुमका बाली

अगर आपको रंग-बिरंगी और रॉयल ज्वेलरी पसंद है, तो मीनाकारी झुमका बाली आपके लिए परफेक्ट रहेगी। लाल, हरे, नीले और गुलाबी रंगों की महीन कारीगरी इसे बेहद अट्रैक्टीव बनाती है। यह डिजाइन त्योहारों, पूजा और फैमिली फंक्शन में आपके एथनिक लुक को खास बना देती है।

36

झुमका बाली विथ बीड्स

बीड्स वाली झुमका बाली इन दिनों गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर है। गोल्डन बीड्स से सजा यह डिजाइन ट्रेडिशनल के साथ-साथ फ्यूजन आउटफिट्स पर भी शानदार लगता है। हल्के वजन की वजह से इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है।

46

मीनाकारी झुमका बाली   

मीनाकारी और पर्ल का कॉम्बिनेशन झुमका बाली को बेहद ग्रैंड और एलिगेंट लुक देता है। रंगीन मीनाकारी के साथ नीचे लगे घुंघरू इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। सावन, तीज, हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के लिए यह डिजाइन शानदार है।

इसे भी पढ़ें- Latkan Earring Design: लटकन इयररिंग की पारंपरिक डिजाइन, दिखने में फर्स्ट क्लास मजबूती में सालों साल

56

बाली विथ दो महल झुमका

दो महल झुमका बाली 2026 की सबसे ट्रेंडिंग डिजाइन में से एक है। इसमें दो लेयर वाले झुमके इसे भारी और रॉयल लुक देते हैं। यह डिजाइन ब्राइडल फंक्शन, तीज और फेस्टिव सेलिब्रेशन में बेहद खूबसूरत लगते हैं। यदि आप स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन आपके कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए।

66

झुमकी बाली विथ घुंघरू

घुंघरू वाली झुमकी बाली हमेशा से एवरग्रीन डिजाइन मानी जाती है। छोटे-छोटे घुंघरुओं की खूबसूरत झंकार इसे पारंपरिक और रॉयल लुक देती है। हरे रंग की साड़ी, लहरिया सूट या बंधेज आउटफिट के साथ यह डिजाइन सावन के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ घड़ी नहीं, फैशन स्टेटमेंट हैं ये वॉच ब्रेसलेट, चुनें पसंद की पीस

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories