केमिकल हेयर डाई छोड़िए! इन 5 नेचुरल तरीकों से बालों को दें डार्क कलर और जबरदस्त शाइन

Published : Jul 21, 2026, 05:00 PM IST

Natural hair color without dye: बिना केमिकल हेयर डाई के बालों को नेचुरल रंग और शाइन देना चाहते हैं? जानें मेहंदी, कॉफी, ब्लैक टी, अखरोट के छिलके और चुकंदर जैसे 5 घरेलू उपाय, जो बालों को प्राकृतिक टिंट देने में मदद कर सकते हैं।

PREV
15
मेहंदी में मिलाकर लगाएं कॉफी

अगर आप भी बिना डाई की बालों को नेचुरल कलर देना चाहती हैं, तो इसके लिए एक नहीं बल्कि कई उपाय हैं। आप बालों को प्राकृतिक रंग देने के लिए मेहंदी में कॉफी पाउडर मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए एक कप मेहंदी पाउडर में दो से तीन चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं और गुनगुने पानी से पेस्ट बनाकर लगाएं। 2 से 3 घंटे तक लगाकर छोड़ दें। अगर आप इन्हें बालों में 2 घंटे लगाकर बाल धो लेंगे, तो बालों में ब्राउन कलर आ जाएगा।

25
बालों में लगाएं अखरोट के छिलके का काढ़ा

अखरोट के बाहरी छिलकों में नेचुरल रंग होता है। बालों में हल्का भूरा टिंट देने के लिए आप 30-40 मिनट तक पानी में अखरोट के छिलके को पानी में उबाल लें। इस पानी को आप बालों में डालकर रखें और करीब 30 मिनट बाद बालों को धो लें। 

और पढ़ें: कबाड़ में दफ्ती और टूटे शीशे का कमाल, 50 रु. में 5 हजार वाला हैंड रेट्रो मिरर

35
ब्लैक टी के पानी को लगाएं बालों में

ब्लैक टी में मौजूद टैनिन बालों को हल्का ब्राउन दिखाने में मदद मिलेगा। 2 कप पानी में 3-4 टी बैग मिलाएं और पानी को गहरा होने दें। 30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से लंबे समय तक नहीं बल्कि कुछ समय तक बाल रंगीन हो जाते हैं।

45
बालों में दिखेगा बीटरूट का जादू

चुकंदर के रस को मेहंदी मिलाकर करीब 2 घंटे तक रख दें और बालों में लगाएं। हल्के सफेद बालों में आप ये मिक्सर लगाने के बाद नैचुरल टिंट पा सकती हैं। चुकंदर का रस बालों को डार्क रेड कलर देगा। आपको बालों को शैंपू नहीं धुलना चाहिए वरना रंग जल्दी हट जाता है।

55
सेज की पत्तियों का करें इस्तेमाल

सेज की पत्तियों का काढ़ा बालों को गहरा रंग देता है। आप इन पत्तियों को 2 कप पानी में उबाल लें। जब रंग गहरा हो जाए, तो इसे बालों में शैंपू कंडीशनर करने के बाद पानी डालकर धो लें। बालों का रंग गहरा हो जाएगा। 

और पढ़ें: बारिश में पिंपल्स से हैं परेशान? ये 2 नेचुरल तेल बन सकते हैं आपकी स्किन के बेस्ट फ्रेंड

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories