DIY Vintage Hand Mirror: पुराने या बेकार शीशे को फेंकने की बजाय DIY तरीके से रॉयल विंटेज हैंड मिरर बनाएं। जानिए कार्डबोर्ड, क्ले और पेंट से एंटीक मिरर बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप का आसान तरीका।

क्या आपके घर में कोई पुराना छोटा या कांच का टूटा हिस्सा बेकार पड़ा है तो इसे फेंकने या कबाड़ में देने की बजाय थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इसे विंटेज मिरर में बदल सकते हैं। यह न केवल आपके ड्रेसिंग टेबल की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि एंटिक रॉयल हैंड शीशे वाला लुक भी देगा। आइए जानते हैं इस बनाने के आसान तरीके में, जो मात्र 100 रु. में आपको 5 हजार रु. वाला फील देने में कमी नहीं रखेगी।

विंटेज मिरर बनाने के लिए सामान

  • बेस के लिए कार्डबोर्ड
  • ओवल शेप या राउंड शीशा या कांच
  • डिजाइनिंग के लिए एयर ड्राई क्ले
  • फेविकोल
  • एक्रिलिक पेंट
  • स्पंज-ब्रश पेटिंग के लिए
View post on Instagram

मिरर कैसे बनाएं ?

रेट्रे मिरर बनाने के लिए शीशे को कार्डबोर्ड पर रखें और पेसिंल से निशान बना लें। अब हैंड मिरर के आकार में हैंडल रखते हुए ऑउटलाइन बनाकर कैंची से काट लें। बीच में, फेविकोल की मदद से शीशे को चिपका दें।

अब बारी आती है इसे विंटेज लुक देने के लिए। इसके लिए एयर ड्राई क्ले की मदद से पलती-पतली रोलिंग्स, फूल-पत्तियों समेत मनपसंदीदा डिजाइन बनाकर शीशे की बाउंड्री और हैंडल पर चिपकाते जाएं। यह आपके आइने को रॉयल और विक्टोरियन लुक देगा। 1-2 घंटे के लिए शीशे को सूखने के लिए रख दें।

ये भी पढ़ें- घुंघरू वाली पायल भूल जाएंगी ! देखें राजकोटी झालर के ट्रेंडी डिजाइन

जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो पूरे फ्रेम में मैट ब्लैक या फिर मनपसंदीदा ब्राउन कलर की एक कोटा लगाकर अच्छी तरह से सूखने दें।

अब स्पंज की मदद से किसी भी कंट्रास्ट कलर को लें और उभरे हुए क्ले डिजाइन पर हल्के से हाथों से डैब करें। ऐसा करने से बेस कलर और भी ज्यादा एंटीक लगता है। आप चाहे तो इसे चमकदार बनाने के लिए क्लियर वार्निश का एक कोट भी लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- मानसून में गमलों की देखभाल के लिए अपनाएं आसान टिप्स

बस तैयार है आपका रेट्रो स्टाइल मिरर डिजाइन, जिसे आप बिना मेहनत किए कबाड़ से तैयार कर सकते हैं। यह आपके इंटीरियर में चार चांद लगाने के साथ लोगों का ध्यान भी खीचेगा।

सोर्स- इंस्टाग्राम-