MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • jewellery
  • घुंघरू वाली पायल भूल जाएंगी ! देखें राजकोटी झालर के ट्रेंडी डिजाइन

घुंघरू वाली पायल भूल जाएंगी ! देखें राजकोटी झालर के ट्रेंडी डिजाइन

Rajkoti Jhalar Design Photos: राजकोटी झालर पायल और पगपान के खूबसूरत डिजाइन तलाश रही हैं? यहां देखें मेहराबदार, जालीदार, ब्राइडल और लाइटवेट पायल के 7 शानदार डिजाइन।

3 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Jul 21 2026, 01:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : INSTAGRAM

राजकोटी झालर डिजाइन

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं पायल जरूर पहनती हैं। पहले ये केवल श्रृंगार की निशानी थी, लेकिन अब यह फैशन का नया सेंस बन चुका है। अगर आप भी शादी के बाद पहली बार सावन मनाने जा रही हैं, तो बेसिक डिजाइन से हटकर राजकोटी झालर पहनें, ज न केवल आपकी पांव की सुंदरता में चार चांद लगाएगी बल्कि हटकर लुक भी देगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : INSTAGRAM

मेहराबदार झालर डिजाइन

राजकोटी झालर की यह डिजाइन मेहराबदार लूप्स के लिए जानी जाती है। इसमें लटकन घुंघरू या गोल नहीं बल्कि वी शेप में होती है। साथ में अलग-अलग रंगों के स्टोन का उपयोग किया जाता है। अगर आप पांव को चार्म और एलिगेंट दिखाना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाना बनता है। यह डिजाइन ब्रॉड होने के साथ हैवी भी है, जो मॉडर्न-ट्रेडिशनल का बेस्ट फ्यूजन देगी।

जालीदार राजकोटी झालर

जब बात स्टाइल की आती है तो जालीदार वर्क कभी निराश नहीं करता है। इसमें बारीक जालियों संग कटवर्क और रंगीन मीनाकारी का काम है। बीच में लगे नगों की छोटी-छोटी डिटेलिंग इसे पारंपरिक लुक देती है। यह डिजाइन पारंपरिक नक्काशी की मिसाल देती है। आप इसे एलिगेंट, सोबर फैशन के लिए चुन सकती हैं।

35
Image Credit : INSTAGRAM

डबल लेयर झालर डिजाइन

चौड़ी पट्टी वाली राजकोटी झालर डायमंड शेप और कटवर्क पर आती है। जिसमें बारीक नक्काशी के साथ चांदी के छर्रे लगे हैं। यह दिखने में काफी घनी और भारी दिखती है। यह डिजाइन डेली वियर तो नहीं शादी-ब्याह के के लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें- बारिश में ये पौधे हो जाते हैं खराब !

सिंगल लेयर लाइटवेट झालर

चेन और बारीक कनेक्टर्स वाली यह पट्टी पतली जालीदार झालर बहुत यूनिक है। इसमें एक साथ छोटी-छोटी बारीक कड़ियों के सहारे छर्रे जोड़े गए हैं। साथ में गोल घुंघरू लुक कंप्लीट कर रहे हैं। ये बहुत सिंपल और क्यूट डिजाइन जिसे डेली वियर के लिए चुना जा सकता है।

45
Image Credit : INSTAGRAM

ब्राइडल झालर डिजाइन

यह झालर दुल्हन पायल के लिए बेस्ट है। जिसके लिए चौड़ा ब्राइडल बेल्ट फिट-लटकन का सुंदर कॉम्बिनेशन है। जहां, बीचों-बीच दुल्हन की डोली का सुंदर रिलीफ वर्क है। साथ में लाल-नाल नीले रंग की मीनाकारी डिटेलिंग लुक कंप्लीट कर रही है। आप इसे शादी के बाद ससुराल में पहन सकती है।

ये भी पढ़ें- सालों पुरानी कला से सजाएं आशियाना, 5 मंडला आर्ट होम डेकोर आइडियाज

लॉक सिस्टम झालर पायल

यह पायल नक्काशी वर्क और लॉक सिस्टम पर आती है। जिसमें मुख्य पट्टी पर घनी, चमकदार और जालीदार बुनाई वर्क है। अगर आप फ्लेक्सिबल और मजबूत पीस पर बीलीव करती हैं तो इसे चुनना बनता है। यहां सिरों पर मजबूत पाइप लॉक दिया गया है, जो लुक इन्हेंस करेगा।

55
Image Credit : INSTAGRAM

राजकोटी पगपान डिजाइन्स

2 लेयर झालरजार डिजाइन और सिल्वर चेन की लेयरिंग पर यह पगपान बहुत खूबसूरत लगता है। इसमें तीनों चेन को आपस में जोड़ने के लिए ब्रोच-मोटिफ लगे हैं। वहीं, साथ में गुलाबी-लाल और हरे के नग लगे हैं। अगर आप पायल बिछिया अलग-अलग पीस का खर्चा बचाना चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं।

Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
ज्वेलरी डिजाइन
फ़ैशन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कम चूड़ियां पहनकर भी दिखेंगी सबसे स्टाइलिश, देखें 2 पीस ग्रीन बैंगल्स के 6 खूबसूरत डिजाइन
Recommended image2
सिंपल नहीं फैंसी हेयर जूड़ा पिन से सजाएं बाल, गोल्ड प्लेटेड से लेकर कुंदन डिजाइन हैं खास
Recommended image3
डेली वियर के लिए मॉर्डन च्वाइस, 1 ग्राम गोल्ड रिंग डिजाइन
Recommended image4
सावन में सोना चांदी नहीं, पहनें हुमा कुरैशी से 6 स्टेटमेंट इयररिंग्स
Recommended image5
Daily Wear Tops Earring: रोज पहनने के लिए डेलीवियर टॉप्स, देखें पसंद की डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved