Monsoon Gardening Tips: बारिश के मौसम में कौन से पौधे लगाने से बचना चाहिए ? जानिए क्यों पौधों की जड़े सड़ने लगती हैं पौधों को बारिश से बचाएं और प्लांट्स की देखभाल कैसे करें।
बारिश के मौसम फसलों के लिए जितना फलदायक होता है, उतना नुकसानदायक भी। लगातार नमी और बारिश से पौधे कई बार खराब हो जाते हैं। मानसून में पौधों की जड़ों तक ऑक्सीजन न पहुंचने की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर आपने भी छत या बालकनी में पौधे लगा रखें तो जानिए कौन से पौधे अक्सर बारिश में दम तोड़ देते हैं और इन तरीकों से इनका बचाव किया जा सकता है।
सेक्युलेंट और कैक्टस
एलोवेरा, जेट प्लांट, एचेवेरिया और कई तरह के कैक्टस प्लांट कम पानी में खिलने वाले पौधे हैं। यह पनपे के लिए तने में पानी स्टोर करके रखते हैं। ऐसे में लगातार पानी इन्हें खराब कर सकते है। इसलिए इन्हें बारिश के मौसम के बाद लगाएं। अगर ये प्लांट पहले से घर पर मौजूद हैं तो वॉटरिंग का खास ख्याल रखें।
लैवेंडर और रोजमेरी
लैवेंडर-रोजमेरी जैसे प्लांट सूखी और ड्रेनेज वाली मिट्टी में बढ़ती है। लगातार गीली मिट्टी में इनकी जड़े सड़ सकती हैं। इसलिए मानसून के मौसम में कम से कम पानी दें। बारिश से बचाने के लिए शेड वाली जगहों पर रखें।
गेंदा
गेंदा ऐसा पौधा है, जो साल के किसी भी महीने में लगाया जा सकता है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि बारिश इसे खराब नहीं कर सकती है। गेंदा के घने फूलों में बारिश का पानी जमा हो सकता है, जिससे फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- फोटो लगाने के 5 क्रिएटिव आइडिया, साथ में करें खाली दीवार का मेकओवर
पेटुनिया-पैंसी
पेटुनिया की कोमल पत्तियां और तना ज्यादा नमी मिलने पर अक्सर खराब हो जाते हैं, जबकि पैंसी ठंडे मौसम का पौधा है। इन्हें मौसम के हिसाब से उगाना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
ये भी पढ़ें- खेलते-खेलते सीखेंगे, बच्चों से बनवाएं 3 आसान टॉय क्राफ्ट
गुलाब का पौधा
गुलाब के साथ दूसरे फ्लावर प्लांट जैसे, गार्डेनिया, कैमेलिया जैसे पौधे भी तेज बारिश में अक्सर खराब हो जाते हैं। वहीं, रोज प्लांट ज्यादा नमी से फंगल रोगों का शिकार हो जाता है।
मानसून में पौधा खरीदते वक्त मत करें ये गलतियां
- पालक-धनिया-मेथी जैसे पौधों को खरीदने की बजाय बीज से उगाएं
- एक गमले में ढेर सारे पौधे लगाने की गलती मत करें
- गमला हमेशा भारी और मजबूत चुनें
- बारिश के मौसम में भारी पौधों की शिफ्टिंग का ध्यान दें
मानसून गार्डनिंग टिप्स
- गमले में जल निकासी की व्यवस्था रखें
- गमले को फर्शन की बजाय ईटं पर रखें
- पौधों के बीच बराबर दूर बनाएं रखें
- मिट्टी सूखी होने पर ही पानी दें
- भारी मिट्टी की बजाय ड्रेनेज सॉयल यूज करें
- खराब पत्तियों की कटिंग करें
