DIY Photo Wall Decoration: घर की खाली दीवार को फोटो फ्रेम से सजाने के 5 आसान और क्रिएटिव आइडिया जानें। वुडन स्टिक, हैंगर और फूलों की मदद से बनाएं खूबसूरत DIY फोटो गैलरी। यहां देखें उन आसान आइडियाज के बारे में जो कम पैसों में टॉप क्लास लुक देंगे।

हर घर में ऐसा कोना जरूरत होता है, जहां पर सालों पुरानी यादों को समेटने के लिए फोटो फ्रेम, कालोज लगाए जाते हैं। अगर आपने भी दीवार पर ढेर सारे फोटो फ्रेम लगा रखे हैं त क्यों न इसे थोड़ा डेकोरेटिव बनाते हुए होम डिजाइनिंग जैसा लुक दिया जाए। इस आर्टिकल में देखें ऐसे 5 आसान आइडियाज जिनकी मदद से खाली दीवार को यूनिक बनाया जा सकता है वो केवल चंद फोटो के साथ। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

वुडन स्टिक फोटो फ्रेम

साइड वॉल या कॉर्नर में बड़े-बड़े शोपीस खरीदने या लगाने की बजाय आप इस तरह से फोटो गैलरी तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले हॉट ग्लू गन मदद से दीवार पर जिग-जैग फॉर्म में लकड़ी के टुकड़े या वुडन स्टिक को लगा दें, अब इसमें किनारों पर ग्लू की हेल्प से फोटो चिपकाकर सूखने छोड़ दें। आसपास फेयरी लाइट्स लगाकर लुक कंप्लीट करें। बस तैयार है यूनिक फोटो फ्रेम लुक।

वाइन हैंगिंग फोटो आर्ट

यह आसान होने के साथ यूनिक भी है। जहां लकड़ी के वर्टिकल टुकड़े पर बेल लटकाते हुए हैगिंग स्टाइल में फोटो टांगी गई है। इसे बनाना आसान है। आप रूम, बालकनी, हॉल या फिर किसी भी दीवार पर इसे ट्राई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- खेलते-खेलते सीखेंगे, बच्चों से बनवाएं 3 आसान टॉय क्राफ्ट

पुराने हैंगर से बनाएं फोटो गैलरी

अगर ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय लकड़ी या लोहे का हैंगर लें और उसमें मनपसंदीदा पेंट कर लें, अब बेस पर अलग-अलग डोरी या धागे बांधे और इनमें फोटो को बांधकर खुला छोड़ दें। ध्यान रहे कि फोटो के बीच दूरी होनी चाहिए ये देखने में अच्छे लगे।

फ्लावर फोटो फूलदान

फूलों से भरा वास तो हर घर में होता है। इसमें थोड़ा सा बदलाव करते हुए आप फ्लावर फोटो फूलदान बनाएं। इसके लिए, ट्रांसपेरेंट ग्लास में थोड़ी सा चावल भरे और इसमें लकड़ी की सूखी डंडियों को घेरदार तरीके से लगा दें। अब ऊपरी हिस्से में धागे की मदद से फोटो लगा दें। क्यूट लुक के लिए चार्ट पेपर से हार्ट बनाकर स्टिक करें। चाहे तो आप स्ट्रिप लाइट भी यूज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सावन स्पेशल मेहंदी डिजाइन, मोर से शिव-पार्वती तक खूबसूरत हिना पैटर्न

राउंड वुडन फ्रेम फोटो

अगर आप आर्ट-क्राफ्ट में दिलचस्पी रखती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। गोल आकार का लकड़ी का प्रॉप्ट लें और इसमें आर्टिफिशियल फूलों को एक कोने में लगाकर अच्छे से सजा दें। निचले हिस्से पर कई हिस्सों में सफेद रंग की डोरी बांधकर इसमें फोटो टांगे। बस तैयार है आपका सुंदर सा वुडन फ्रेम फोटो जो खाली दीवार की रौनक 100 गुना ज्यादा बढ़ा देगा।