Kids Toy Craft Ideas Easy: बच्चों के लिए महंगे खिलौने खरीदने की बजाय घर पर बनाएं पार्किंग लॉट, वर्ड मैप और प्लास्टिक बोतल रोबोट जैसे क्रिएटिव टॉयज, जो न केवल किड्स को पसंद आएंगे बल्कि उन्हें क्रिएटिव बनाने में मदद भी करेंगे।

बच्चों और अलग-अलग खिलौनों की डिमांड हमेशा चलती रहती है, चाहे वो उससे खेलते भी न हो। अगर आपका भी अक्सर टॉयज खरीदने में बजट बिगड़ जाता है तो क्यों न बच्चों के लिए कुछ क्रिएटिव चुना जाए। दरअसल, हम बात कर रहे हैं आर्ट एंड क्राफ्ट की, जिसकी मदद से घर पर ही एक से बढ़कर एक खिलौने तैयार कर सकते हैं, य न केवल पॉकेट फ्रेंडली होते हैं बल्कि बच्चों को क्रिएटिव भी बनाते हैं। इस आर्टिकल में चेक करें ऐसे ही TOYS Craft Ideas, जिन्हें ऑप्शन बनाया जा सकता है।

कार्डबोर्ड से बनाएं पार्किंग लॉट

बच्चों के लिए यह फन एक्टिविटी है। जिसके लिए जरूरत होती, पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स, टिशू रोल, चार्ट पेपर रोल, कटर, स्केल, मार्कर और कलरफुल शीट की।

  • 2 कार्डबोर्ड बॉक्स लें और वर्टिकल स्टक्चर खड़ा करें
  • डिब्बों के सामने वाला हिस्सा खुला रखें
  • फर्श पर ब्लैक चार्ट पेपर चिपकाएं
  • व्हाइट पेंट से पार्किंग लाइन बनाएं
  • टिशू रोल की लंबी पट्टी से रेप बनाकर ग्लू से जोड़ दें
  • अब डैश लाइन्स बनाकर सड़क जैसा लुक दें
  • कार्डबोर्ड का छोटा टुकड़ा काटकर गैरेज लिख दें
  • सजावट के लिए छोटे-छोटे झंडे या स्टार्स चिपकाएं
  • निचले के हिस्से में गाड़ियों के निकलने का रास्ता मार्क
  • किनारे पर छोटे-छोटे पेड़ लगाकर बेस खड़ा कर दें

वर्ड मैप आर्ट

  • बच्चों को खिलाने के साथ पढ़ाने के लिए यह सबसे आसान क्राफ्ट है। सफेद थर्माकोल या मोटा चार्ट पेपर लें। अलग-अलग रंगों की दालें, फेविकोल और पेंसिल लें।
  • सफेद कार्डबोर्ड पर पेंसिल से दुनिया का नक्शा बनाएं
  • महाद्वीप के बीच में खाली हिस्से को दिखाने के लिए पेंट करें
  • सबसे पहले किसी महाद्वीप के अंदरूनी हिस्से में ब्रश की मदद से फेविकोल को एक लेयर में लगाएं
  • जमीन में हरियाली दिखाने के लिए फेविकोल वाले हिस्से में अलग-अलग रंग की दाल लगाकर फैला दें
  • महाद्वीप के किारों पर दालों को सहेजे ताकि मैप की शेप खराब न हो

ये भी पढ़ें- मानसून में कपड़े सुखाने की टेंशन होगी खत्म, 6 हैक्स बचाएंगी घंटों का इंतजार

ये भी पढ़ें-सावन स्पेशल मेहंदी डिजाइन, मोर से शिव-पार्वती तक खूबसूरत हिना पैटर्न

प्लास्टिक बोतल रोबोट

  • रोबोट का सिर बनाने के लिए चौकोर डिब्बा लें
  • धड़ बनाने के लिए उससे थोड़ा बड़ा डिब्बा लें
  • दोनों डिब्बों के बीच में एक छोटा ढक्कन से सिर और झड़ को मजबूती में जोड़े
  • दो खाली और साफ छोटी प्लास्टिक की बोतलें लें
  • इन्हें धड़ के निचले हिस्से में वर्टिकल चिपकाएं
  • पंजे बनाने के लिए कार्डबोर्ड की दो पट्टियों को रोल करके बोतलों के निचले बेस में लगा दें
  • रंगीन पाइप को आपस में लपेटकर रोबोट के हाथ बनाएं और फिक्स करें
  • चेहरा बनाने के लिए लाल-पीले रंग के ढक्कन लगाएं
  • एंटीना बनाने के लिए पॉप का इस्ेतमाल करें
  • रोबोट की छाती पर अलग-अलग रंगों के बटन चिपकाएं
  • रोबोट के जोड़ों और कोनों पर फिनिशिंग चेक करें।