Monsoon Clothes Drying Hacks: बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी नहीं सूखते तो अपनाएं ये 6 आसान हैक्स। टॉवल रोल, पंखे की हवा तक सही तरीके से कपड़े सुखाने की ट्रिक्स, जो आपका काम आसान करेंगी।

बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, उतनी ही ज्यादा परेशानी भी लेकर आता है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो कपड़े सुखाने की होती है। वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करने के बाद भी कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं। ऐसे में परेशान होने की बजाय कुछ ट्रिक्स से काम आसान किया जा सकता है। इस आर्टिकल में देखें, ऐसे ही हैक्स जो आपके सिर का बोझ हल्का करने में पूरी मदद करेंगी।

1. टॉवल रोल तरीका

कपड़े को सुखाने के लिए टॉवल रोक तरीका अपनाया जा सकता है। इसके लिए साफ-सूखा मोटा तोलिया लें और गीले कपड़े को इसके ऊपर फैला दें। अब दोनों को एक साथ रोल करें और तोलिए पर हाथों से दबाव डालें। इससे तोलिया कपड़े का पानी सोख लेता है।

2. छोटे कपड़ों के लिए सलाद स्पिनर

मोजे, रूमाल या हल्के कपड़ों को सुखाने के लिए किचन का सलाद स्पिनर काम आ सकता है। कपड़े को स्पिन में डालकर कुछ देर तक घुमा दें, इससे अतिरिक्त पानी बाहर निकल आता है।

ये भी पढें- Wind Chime Decor Ideas: मानसून में घर दिखेगा स्टाइलिश, चुनें वाइंड चाइम के ट्रेंडी डिजाइन

3) कपड़े सुखाने के लिए रेनबो पैटर्न

कपड़ों को सुखाने के लिए उन्हें रैक पर एक-दूसरे से चिपकाकर न टांगे। इससे हवा कपड़ों के बीच से नहीं गुजर पाती है और कपड़े लंबे समय तक गीले रहते हैं। भारी-लंबे कपड़े रैक के दोनों किनारों पर कपड़े टांगे और हल्के कपड़े बीच में लगाएं। इससे कपड़ों के बीच जगह ज्यादा बनती है और कपड़े भी जल्दी सूखते है।

ये भी पढें- सावन स्पेशल मेहंदी डिजाइन, मोर से शिव-पार्वती तक खूबसूरत हिना पैटर्न

4) पंखे की हवा का सही इस्तेमाल

बारिश में कपड़े सुखाने के लिए सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि हवा का होना भी जरूरी है। कमरे में कपड़े सुखाते वक्त पंखा चला दें, ताकि कपड़ों की सतह से नमी हटते रहे।

5) हेयर ड्रायर का इस्तेमाल

यदि आपको जल्दी से कपड़े सुखाने है तो हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इसकी गर्म हवा को प्लास्टिक बैग में बंद करके लंबे समय तक चलाना सेफ नहीं हैं। प्लास्टिक गर्म होकर पिघल सकता है।

6) स्टीम आयरन का यूज

अगर आपके कपड़े हल्के से गीले हैं और कॉलर, कप या कमर की मोटी सिलाई सुखानी है तो आयरन का इस्तेमाल करें। कपड़े के ऊपर साफ और सूखा सूती कपड़ा रखें और हल्के हाथों से मध्यम गर्मी पर आयरन करें। इससे बची हुई नमी दूर हो जाती है।