
बच्चों के मोजे अक्सर थोड़े समय बाद छोटे हो जाते हैं। रंग-बिरंगे मोजे का यदि इस्तेमाल न किया जाए, तो लंबे समय तक यूं ही रखे रहते हैं। आप इन सुंदर डिजाइन वाले मोजे का इस्तेमाल बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं कैसे छोटे बच्चों के मोजे को रीयूज कर सकते हैं।
बच्चों के पुराने छोटे हो गए मोजों को सुंदर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप मोबाइल या फिर सनग्लासेस के कवर के रूप में इसे यूज कर सकते हैं। बस मोजे को जरूरत के हिसाब से काट कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप गैजेट्स और ग्लासेस रख सकते हैं। ऐसा करने से इसमें स्क्रैच भी नहीं पड़ेगा और मोजे का भी इस्तेमाल हो जाएगा।
अगर आपके घर में कप प्लांटर रखे हैं, तो उन्हें खूबसूरत लुक देने के लिए आप बच्चों के छोटे मोजे का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंग-बिरंगे डिजाइन से बने मोजे में जब छोटे प्लांटर पर लगाए जाते हैं, तो यह बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। आप चेक कर ले कि मोजे कहीं से फटे और गंदे ना हो।
पुराने मोजे का इस्तेमाल कर आप बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉय या पपेट बना सकते हैं। पुराने मोजे में बटन, ऊन और कपड़े के टुकड़े का इस्तेमाल कर आंख, नाक और बाल लगाकर सुंदर से टॉय बनाएं। यह छोटे बच्चों को बेहद पसंद आते हैं। ऐसे में न सिर्फ क्रिएटिविटी बढ़ेगी बल्कि बच्चों का स्क्रीन टाइम भी कम होगा।
और पढ़ें: Lace Bangle DIY: पुरानी ग्लास चूड़ियों को ₹10 की लेस से करें डेकोरेट, बनेगा हैवी सेट
पुराने मोजे का इस्तेमाल हीट पैड के रूप में भी किया जा सकता है। इसमें आप चावल भरकर 30 से 40 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें। अब इसे आप गर्दन, कंधे या पीठ दर्द में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं सर्दियों में हाथ गर्म रखने के ट्रिक के लिए भी अपनाया जा सकता है।
अगर पुराने मोजे फट चुके हैं तो भी इनका उपयोग आप कर सकते हैं। इन्हें हाथ में पहन कर फर्नीचर, टीवी, लैपटॉप या शोपीस से आसानी से धूल साफ की जा सकती है। मोजे का कपड़ा धूल को अच्छी तरीके से समेट लेता है और सफाई भी जल्दी होती है।
पुराने मोजे भले ही पहनने लायक ना हो लेकिन इससे घर के कई काम आसान हो जाते हैं इसलिए अगली बार बच्चों के पुराने मोजे फेंकने से पहले इन हैक्स को जरूर ट्राई करें।
और पढ़ें: Old Jeans Reuse as Skirt: पुरानी जींस को करें अपग्रेड, पैंट से बनाएं ये 4 जबरदस्त स्कर्ट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.