लकड़ी की डंडी से लेकर साइकिल की रिम से, बनाएं खूबसूरत फोटो कोलाज

Published : Jun 19, 2026, 03:00 PM IST
DIY Photo Collage

सार

DIY Photo Collage: क्या पुरानी चीजों से फोटो कोलाज बनाया जा सकता है? DIY फोटो कोलाज बनाने में कितना खर्च आता है? कौन-सा फोटो कोलाज सबसे ज्यादा ट्रेंड में है? क्या DIY फोटो फ्रेम बच्चों के कमरे में लगाए जा सकते हैं? जानें-

Photo Frame Ideas: अगर आपको भी घर की दीवारों पर अपनी यादगार तस्वीरें सजाना पसंद है, लेकिन महंगे फोटो फ्रेम या फोटो कोलाज खरीदना नहीं चाहते, तो ये DIY आइडियाज आपके बहुत काम आएंगे। घर में मौजूद पुरानी और बेकार चीजों का इस्तेमाल करके आप बेहद खूबसूरत और यूनिक फोटो कोलाज तैयार कर सकते हैं। इनमें आप अपनी, परिवार या दोस्तों की तस्वीरें लगाकर घर की सजावट को नया और पर्सनल टच दे सकते हैं।

साइकिल की रिम से बनाएं फोटो फ्रेम

पुरानी साइकिल के पहिए की रिम को निकालकर आप एक शानदार फोटो फ्रेम बना सकते हैं। सबसे पहले रिम में लगे सभी तार हटा दें और उसे अच्छी तरह साफ कर लें। अब उस पर ब्लैक या अपनी पसंद का कोई भी रंग पेंट करें। रिम के बीच में वर्टिकल या क्रॉस पैटर्न में डोरी या लकड़ी की पतली डंडियां लगाएं। इसके बाद छोटी-छोटी फेयरी लाइट्स से सजाएं और क्लिप की मदद से अपनी पसंदीदा तस्वीरें टांग दें।

और पढे़ं- हैंगिंग होम डेकोर 7 आइटम, 200Rs में बदले घर की वाइब

वुडन स्टिक और लीफ फोटो फ्रेम

नेचर-थीम वाले फोटो फ्रेम आपके घर को फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देते हैं। इसके लिए आप लकड़ी की डंडियों, जूट की रस्सी और आर्टिफिशियल पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले लकड़ी की स्टिक को फ्रेम की तरह लगाएं और जूट की रस्सी से बांध दें। ऊपर हैंग करने के लिए एक लूप बनाएं। अब बीच में रस्सी बांधकर उस पर क्लिप की मदद से तस्वीरें लगाएं। फ्रेम को और खूबसूरत बनाने के लिए आर्टिफिशियल लीफ स्ट्रिंग्स भी जोड़ सकते हैं।

बटन फोटो फ्रेम

अगर आप बच्चों के कमरे के लिए कोई रंगीन और मजेदार फोटो फ्रेम बनाना चाहते हैं, तो बटन फोटो फ्रेम एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए एक सिंपल फोटो फ्रेम लें और उसके चारों ओर अलग-अलग रंगों और आकारों के बटन चिपका दें। इसमें बच्चों की तस्वीरें, कोट्स या छोटी-छोटी ड्रॉइंग्स लगाकर एक शानदार कोलाज तैयार करें।

एलईडी लाइट फोटो कोलाज

अगर घर की कोई दीवार खाली पड़ी है, तो एलईडी फेयरी लाइट्स की मदद से खूबसूरत फोटो कोलाज तैयार किया जा सकता है। सबसे पहले एक खाली दीवार चुनें। अब उस पर वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल पैटर्न में फेयरी लाइट्स लगाएं। लाइट्स में मौजूद क्लिप्स या छोटे क्लोथ पिन की मदद से तस्वीरों को टांगते जाएं।

लकड़ी के हैंगर से फोटो डिस्प्ले

पुराने कपड़ों के हैंगर को भी फोटो डिस्प्ले में बदला जा सकता है। हैंगर पर जूट की रस्सी बांधकर क्लिप्स की मदद से तस्वीरें लगाएं। चाहें तो हैंगर को पेंट कर या फूल-पत्तियों से सजाकर और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. DIY फोटो कोलाज बनाने के लिए सबसे आसान आइडिया कौन-सा है?

एलईडी फेयरी लाइट और क्लिप्स की मदद से बनाया गया फोटो कोलाज सबसे आसान है।

2. क्या साइकिल की पुरानी रिम से फोटो फ्रेम बनाया जा सकता है?

हां, रिम को पेंट करके और उसमें फोटो लगाकर यूनिक फोटो फ्रेम तैयार किया जा सकता है।

3. DIY फोटो कोलाज घर की सजावट में कैसे मदद करता है?

यह कम खर्च में घर को पर्सनल, क्रिएटिव और अट्रैक्टिव लुक देता है।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पुरानी दीवार को नया सा फील देंगे 6 मॉर्डन वॉल डेकोर आइटम्स
कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स