
घर में अक्सर कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं, जिन्हें इस्तेमाल न करने पर फेंक दिया जाता है। इसमें प्लास्टिक बोतल और ढक्कनों का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन, बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि इन्हीं की मदद से बच्चों के लिए घर पर सुंदर से खिलौने बनाए जा सकते हैं, जो दिखने में सुंदर और बजट फ्रेंडली है। अगर आप भी 1-3 साल के बच्चे की मां है तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं, जहां हम लेकर आए हैं कुछ ऐसा यूनिक और हटकर क्रॉफ्ट आइडिया जो महंगे टॉयज का खर्चा बचाएंगे।
अगर आपके कोक या पानी के बोतल के ढक्कन पड़े हैं तो इस तरह का स्टीकर बना सकती हैं। ये 1-3 साल के बच्चों के लिए बेस्ट है। इसे तैयार करने के लिए अलग-अलग रंग के 7-10 ढक्कन ले लें, और उसे छोटे-बड़े क्रम में लगाते जाएं। चिपकाने के लिए हॉट ग्लू गन का यूज करें। आखिर में पेंट से कलाकारी दिखाकर लुक कंप्लीट करें। अगर आर्ट आती है तो आप कोई भी कार्टून फेस भी बना सकती हैं।
अक्सर स्मॉल प्लास्टिक जूस बोतलें फेंक दी जाती हैं, आप ऐसा करने की बजाय सुंदर सा रोबोट बनाएं जो केवल बच्चों के पसंद नहीं आएगा बल्कि सुंदरता भी बढ़ाएगा। इसे बनाने के लिए छोटी बोतल, ढेरे सारे ढक्कन और कलरफुल बटन की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले बटनों को एक-दूसरे पर रखते हुए बेस बनाएं और फिर ऊपर से बोतल चिपका दें। आखिर में कलरफुल बटन से सजाकर डेकोर करें।
ये भी पढ़ें- Metal Churi DIY: मेटल चूड़ियों से कंगन कैसे बनाएं ? 100रु. रॉयल आइडिया
इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर खरीदना मानों हजारों का खर्चा। ऐसे में बच्च की जिद पूरी करते हुए आप प्लास्टिक बोतल और लकड़ी से इसे बना सकते हैं। बेस बनाने के लिए दो लकड़ी को सामांतर रखते हुए क्रॉस वुड से जोड़ दें। अब इसके पूरी वर्टिकल स्टाइल बोतल लगाएं बीच में और पीछे करते हुए पंख और इंजन बना दें। बस आपका DIY प्लेन तैयार है।
यह अभी तक का सबसे आसान क्राफ्ट है। जहां अंडे वाली ट्रेंड को पेंट कर खूबसूरत नाव बनाई गई है। एग ट्रे को सीमेंट में भिगोकर ढांचा तैयार करें, अब इसे मनपसंदीदा रंग से कलर कर दें। आखिर में स्टीकर्स, वुडन स्टिक और कार्डबोर्ड की मदद से झंडा बना दें।
ये भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY Toys: रोबोट से बाइक तक, 20रु. पानी की बोतल से बनाएं खूबसूरत खिलौने
बेसिक बट यूनिक आइडिया वाला ये खिलौना बच्चों को जरूर पसंद आएगा। 1 लीटर वाली खाली पानी की बोतल लें और उसे मनपसंद पेंट से कलर कर दें। अब एक कार्डबोर्ड से तीन तिकोने शेप काट लें और सभी को दाएं-बाएं- ऊपर की ओर ग्लू से चिपका दें। अब आपका क्यूट सा रॉकेट तैयार है।
अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं तो आइसक्रीम स्टिक और कलरफुल क्लोथिंग क्लिप से सुंदर सा प्लेन बनाएं। इसे बच्चे भी आसानी से तैयार कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.