Plastic Bottle DIY Toys: बच्चे अक्सर महंगे-महंगे रोबोट या बार्बी हाउस की डिमांड करते हैं तो इनमें 5000-6000रु. तक वेस्ट करने की बजाय घर पर 20रु. की पानी की बोतल से बनाएं खूबसूरत खिलौने, समर वेकेशन मेंबच्चों को बिजी रखने के यूनिक आइडियाज।
आजकल बच्चों का ज्यादातर समय ऑनलाइन गेम्स या फिर इलेक्ट्रिक खिलौनों में बीतता है। छोटी सी छोटी Electric Car 3000रु. से कम में नहीं आती है। ऐसे में अगर आपका बजट भी इतने महंगे टॉयस खरीदने के लिए एलाऊ नहीं कर रहा है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम लेकर आए हैं, 3 यूनिक DIY आइडियाज, जहां आप मात्र 20रु. वाली वॉटर बोतल से खूबसूरत खिलौने घर पर तैयार कर सकते हैं। चाहे तो समर वेकेशन पर बच्चों से बनवाएं, जो उन्हें बिजी रखने के साथ माइंड वर्क भी करवाएगी।


प्लास्टिक बोतल से बनाएं महल
बेबी गर्ल डॉल होम की डिमांड सबसे ज्यादा करती हैं। इन्हें ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदने के लिए 5000रु. तक खर्च करने पड़ सकते हैं। ऐसे में बिटिया रानी की हसरत पूरा करते हुए प्लास्टिक बोतल से इसे तैयार करें-
- 6-7 छोटी-बड़ी प्लास्टिक बोतल लें
- बोतलों को छोटी-बड़े करके आसपास रखकर ग्लू गन से चिपका दें
- छत बनाने के लिए बोतल के ढक्कनों को क्ले की हेल्प से कोन जैसा लुक दें
- आसपास कलरफुल क्ले आर्ट से स्टीकर्स, एनिमल, घास बादल आदि बनाएं
- केस्टल को क्यूट लुक देने के लिए फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें
- बस आपका प्लास्टिक बोतल वाला महल तैयार है

बोतल से बनाएं मोटर साइकिल
Plastic Bottle से सुंदर सी बाइक भी बनाई जा सकती है। जरूरत होगी, हरी-पीली प्लास्टिक बोतलें, ढक्कन, स्ट्रॉ, कैंची और हॉट ग्लू गन की। सबसे पहले तीन छोटी-बड़ी बोतलों को छोटे-बड़े साइज में कांटकर एक-दूसरे से चिपका दें। ये सीट, टैंक और इंजन तीनों का काम करेगा। अब येलो कलर के स्ट्रॉ को आपस में जोड़कर फ्रेम-हैंडल तैयार करें। हैंडल के किनारों पर छोटे-हरे ढक्कन लगाएं। पहिए बनाने के लिए बोतल के ढक्कनों को गोलाई में चिपकाते जाएं जब तक राउंड शेप लुक न आ जाए। आखिर में पहियों के बीच स्ट्रा लगाकर बाइक फ्रेम और मेन बॉडी को हॉट की हेल्प से जोड़ दें।
ये भी पढ़ें- Metal Churi DIY: मेटल चूड़ियों से कंगन कैसे बनाएं ? 100रु. रॉयल आइडिया
प्लास्टिक बोतल से रोबोट कैसे बनाएं ?
बोतल से रोबोट बनाने के लिए एक चौड़ी और मजबूत प्लास्टिक बातलों को बॉडी की तरह यूज करते हुए ढक्कनों की मदद से रोबोट का सिर तैयार करें। हाथ-पैर बनाने के लिए नीली या फिर किसी भी रंग की कैप्स को ग्लू गन की मदद से जोड़ दें। इसी तरह पैर बनाने के लिए दो बोतलों का आधा हिस्से लेकर उसमें ढक्कन जोड़ते चला जाएं। आखिर में हाथ-पैर मेन बॉडी में जोड़कर लुक कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें- चेहरे का फैट हो जाएगा कम, श्रेया घोषाल के 7 हेयरस्टाइल्स में है दम
