DIY Toys: जीरो कॉस्ट में सुंदर खिलौने, घर पर ट्राई करें 5 असरदार क्राफ्ट टॉयज

Published : May 25, 2026, 11:13 AM IST
diy toys

सार

DIY Toys Crafts Ideas Easy: अगर आपका बच्चा नए खिलौनों की डिमांड करता है तो अब ज्यादा महंगे टॉयज खरीदने की जरूरत नहीं है। जानिए 1-5 साल के बच्चों के लिए घर पर बनने वाले आसान और बजट फ्रेंडली Toys Ideas

1-5 साल के बच्चों के लिए सबसे जरूरी चीज खिलौने होते हैं। कई बार तो मां-बाप बजट की फिक्र न करते हुए भी महंगे से महंगे टॉयज खरीद लेते हैं। अगर आपका बेबी भी हर बार नए-नए गैजेट की डिमांड करता है, लेकिन इस बार बजट ऐसा करने का एलाऊ नहीं कर रहा है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, आप घर पर भी कुछ ऐसे DIY Toys बना सकती हैं, जो दिखने में खूबसूरत और स्टाइलिश लगते हैं।

प्लास्टिक ग्लास से बनाएं सुंदर गाड़ी

घरों में रंग-बिंरगे प्लास्टिक ग्लास हैं तो आप इस तरह का टैंकर बना सकती हैं। इसके लिए ग्लास को छोटे-छोटे शेप में काट लें। अगर ये नहीं करना चाहती हैं तो कार्डबोर्ड का यूज करें और कलरफुल तरीके से पेंट कर लें। अब इसमें बोतल के ढक्कन की मदद से पहिए बनाएं और आखिर में डोरी बांध दें। यह 1-3 साल के बच्चों के लिए बेस्ट क्राफ्ट है।

माचिस की डिब्बी से कंटेनर

अगर आप ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहती हैं तो मासिक की डिब्बी खत्म होने पर फेंके नहीं उसकी मदद से खूबसूरती सी गाड़ी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए प्लास्टिक का लंबा स्केल हैं और वर्टिकली मैस बॉक्स को ग्लू गन से चिपकाते जाएं। अब पहिए के लिए आप बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Kids Toys Crafts: नाव से हेलीकॉप्टर तक, घर की वेस्ट चीजों से बनाएं सुंदर खिलौने

थर्माकोल से बनाएं क्यूट बस

यदि ज्यादा तामझाम नहीं चाहिए तो आप थर्माकोल को बस आकार में काट लें और उसे कलरफुल आर्ट से पेपर कवर करते हुए खूबसूरत सी डिजाइन बनाएं। आखिर में बोतल की ढक्कन से पहिए लगाकर क्राफ्ट कंप्लीट करें।

ये भी पढ़ें- Metal Churi DIY: मेटल चूड़ियों से कंगन कैसे बनाएं ? 100रु. रॉयल आइडिया

आइसक्रीम स्टिक क्राफ्ट

सबसे पहले लंबी-लंबी आइसक्रीम स्टिक पर रंग-बिंरगे पेंट से कलरफुल कलर कर सूखने रख दें। अब कार्डबोर्ड से बेस बनाते हुए स्टिक को एक-एक कर चिपकाते जाए और ढांचा तैयार करें। बटन की मदद से पहिए बनाएं बस आपकी सुंदर सी बस तैयार है।

वुडन स्टिक क्राफ्ट एंड आर्ट

वुडन स्टिक से क्राप्ट बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले बेस बनाने के लिए स्टिक का इस्तेमाल करें। अब छोटी-छोटी लकड़ी को ग्लू गन की मदद से दोनों ओर जोड़ते हुए ऊपर की तरफ स्टिक चिपकाएं। बस आप क्यूट और छोटा सा प्लेन बना सकती हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Skin Care Tips: ये 5 चीजें फेस पर लगाना बंद करें, वरना पूरी खराब हो जाएगी स्किन
लंबे बालों की अलग सी शाइन, कार्ट करें श्रुति हसन जैसी 7 हेयरस्टाइल