Metal Chudi DIY: पुरानी+टूटी चूड़ियों से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर आइटम

Published : May 25, 2026, 09:29 AM IST
Metal Bangles Decoration

सार

Metal Bangles Decoration: पुरानी टूटी मेटल चूड़ियों को फेंकने की बजाय उनसे वॉल हैंगिंग, विंड चाइम, ज्वेलरी और कैंडल होल्डर जैसे शानदार DIY डेकोरेशन आइटम बनाएं।

Metal Chudi Craft: पुरानी टूटी या मेटल की चूड़ियों को फेंकने की बजाय उनसे कई शानदार DIY आइडियाज ट्राई किए जा सकते हैं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी से ये चूड़ियां आपके घर को स्टाइलिश और यूनिक लुक दे सकती हैं। आप इनकी मदद से होम डेकोर से लेकर खूबसूरत ज्वेलरी तक तैयार कर सकते हैं।

मेटल चूड़ी वॉल हैंगिंग

मेटल चूड़ी वॉल हैंगिंग बनाना बहुत आसान है। इसके लिए ढेर सारी मेटल की चूड़ियां लें और उन्हें अलग-अलग आकार में आपस में जोड़ते जाएं। ऊपर हुक लगाएं और नीचे पोम-पोम, लेस या मोतियों की लटकन लगाएं। आप चाहें तो रंग-बिरंगी चूड़ियों का इस्तेमाल करके और भी आकर्षक डिजाइन बना सकते हैं। इसे घर की किसी भी दीवार, बालकनी या एंट्रेंस पर लगाया जा सकता है।

और पढे़ं- पतली मेटल की चूड़ी डिजाइन, 15+गर्ल्स की गोरी कलाई में बिखेरेगी …

मेटल चूड़ियों से बनाएं ज्वेलरी

टूटी हुई मेटल चूड़ियों का इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने के लिए भी किया जा सकता है। प्लायर की मदद से इन्हें मोड़कर रिंग डिजाइन तैयार करें या फ्लोरल पैटर्न में फोल्ड करके खूबसूरत इयररिंग्स बनाएं। थोड़ी सी बीड्स और स्टोन वर्क की मदद से इन्हें और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

विंड चाइम के रूप में करें इस्तेमाल

पुरानी रंग-बिरंगी मेटल चूड़ियों का इस्तेमाल विंड चाइम बनाने में भी किया जा सकता है। इसके लिए चूड़ियों का एक बंच बनाएं और उन्हें मोतियों या स्ट्रिंग की मदद से जोड़ दें। ऊपर एक गोल डिस्क लगाएं और नीचे छोटी-छोटी लटकन लगाकर इसे बालकनी या घर के बाहर टांग दें। हवा चलने पर इससे बहुत ही प्यारी आवाज आती है।

मेटल चूड़ियों से बनाएं कैंडल होल्डर

मेटल चूड़ियों की मदद से खूबसूरत कैंडल होल्डर भी तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए कई चूड़ियों को गोल आकार में चिपकाते जाएं और बीच में टी लाइट कैंडल रखें। आप ऊपर से गोल्ड या सिल्वर स्प्रे पेंट कर सकते हैं। चाहें तो रंग-बिरंगी चूड़ियों का इस्तेमाल करके इसे और भी आकर्षक लुक दिया जा सकता है।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Skin Care Tips: ये 5 चीजें फेस पर लगाना बंद करें, वरना पूरी खराब हो जाएगी स्किन
लंबे बालों की अलग सी शाइन, कार्ट करें श्रुति हसन जैसी 7 हेयरस्टाइल