कपड़ों की कतरन का बेस्ट यूज, 6 स्टाइलिश वॉल ऑर्गेनाइजर

Published : Jun 10, 2026, 03:00 PM IST
DIY Home Decor Ideas

सार

DIY Wall Organizer Craft Ideas: फटी-पुरानी जींस का दोबारा इस्तेमाल कैसे करें ? कपड़ों की कतरन से घर कैसे सजाएं ? बिना हजारों रुपये खर्च किए घर को सुंदर कैसे दिखाएं?

घर को ब्यूटीफुल और लग्जरी दिखाने के लिए हमेशा हजारों-लाखों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। इसकी बजाय वेस्ट चीजों का इस्तेमाल कर खूबसूरत डेकोरेशन आइटम बनाएं जा सकते हैं। ज्यादातर घरों में वॉल ऑर्गेनाइजर प्लास्टिक या लकड़ी के होते हैं हालांकि समय के साथ इनकी चमक खो जाती है। अगर आप भी कुछ स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली चाहते हैं तो पुराने कपड़ों की कतरन और फटी-पुरानी जींस का इस्तेमाल करते हुए शानदार DIY ऑर्गेनाइजर तैयार करें, जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि बजट फ्रेंडली भी होते हैं।

कैट शेप फैब्रिक ऑर्गेनाइजर

यह बहुत क्यूट और फंकी सा ऑर्गेनाइजर है, जिसमें आप कंघी-चाबी से लेकर बच्चों की पेंसिल या कलर रख सकती हैं। इसे बनाने के लिए नीले रंग की डैनिम जेकेट या कैनावास लें और उसे बिल्ली के फेस और शरीर में काट लें। अब पुरानी रूई-फोम भरकर सिलें। पॉकेट और फेस बनाने के लिए सफेद कपड़े के टुकड़े और मार्कर से आंख-नाक और मूंछे तैयार करें। अब बिल्ली के पेट वाले हिस्से पर अलग-अलग रंग के कपड़े से छोटी-छोटी पॉकेट बना दें। आखिर में लकड़ी की डंडी की मदद से दीवार पर टांग दें।

पैरेट फेस क्यूट वॉल पॉकेट

अगर आपके पास पुराने चादर रखे हुए हैं तो उनकी कतरन का इस्तेमाल करते हुए आप वॉल पॉकेट बना सकती हैं। इसके लिए किसी भी कलरफुल चादर को दोहरा करते हुए तोता शेप में काटकर किनारों को सिल दें। चोंच बनाने के लिए ब्राउन और गालों के लिए पीला-गुलाबी कपड़े फेस वाले पार्ट में सिलकर चिपका दें। अब अलग-अलग चादरों की मदद से कलरफुल पॉकेट बनाएं, आखिर में डंडी या रस्सी के सहारे इसे हैंग करें।

ये भी पढ़ें- कचरे से बनाएं बच्चों के खिलौने, ट्राई करें 7 DIY Toys Ideas

टी थीम वॉल हैंगिंग ऑर्गेनाइजर

छोटे-छोटे कपड़ों की हेल्प से यह हैंगिंग ऑर्गेनाइजर उन घरों के लिए बेस्ट है, जहां जगह की दिक्कत है। इसे बनाने के लिए सफेद या लाइट क्रीम कलर को पेड़ आकार में काटकर ढांचा तैयार करें। अब ब्राउन फैब्रिक से पेड़ का तना बनाते हुए पत्तियां दें। पॉकेट बनाने के लिए पोल्का डॉट या फिर कॉटन फैब्रिक का इस्तेमाल करें। चूंकि ये वजन और आकार में छोटा है, इसलिए ज्यादा भारी सामान रखने की बजाय क्रेयान, कैंची-टेपी डेली यूज चीजें रखें।

ये भी पढ़ें- DIY Toys For Kids: 1-3 साल बच्चों के लिए खिलौने, वेस्ट मटेरियल से बनाएं DIY टॉयज

हाउस शेप डेनिम ऑर्गेनाइडर आइडिया

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी जींस के बड़े हिस्से को काटकर झोपड़ी जैसा आकार दें, और किनारों को अच्छे से सिल लें। अब बॉर्डर और किनारों को सजाने के लिए रंग-बिरंगे कपड़ों से छोटे-छोटे फूल बनाकर चिपका दें। आखिर में नीचे की ओर जींस के बचे हुए टुकड़ों या पॉकेट्स को कतार में जोड़ें ताकि मेकअप, स्टेशनरी का सामान रखा जा सके। यह बहुत ही आसान ऑर्गेनाइजर है जिसे आप घर के लिए बना सकती हैं।

स्क्वायर कट डेनिम पॉकेट क्राफ्ट

इस ऑर्गेनाइजर को बनाने के लिए सबसे पहले गद्देदार बेस तैयार करें। इसके लिए सफेद रंग के कपड़े के अंदर रुई भरकर किनारों से सिल दें। अब डेनिम पैंट या जींस के पॉकेट निकालकर वाइट बेस पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगाएं। इसे खूबसूरत बनाने के लिए फूल- या बटन लगा दें। आखिर में बॉर्डर के किनारों पर पॉम-पॉम लगाकर लुक कंप्लीट करें।

फ्रिल- लेस विंटेज ऑर्गेनाइजर

यह बेहद क्लासी और एलिगेंट ऑर्गेनाइजर है। इसे बनाने के लिए डेनिम के कपड़े को बड़ा आयताकार बेस देकर काट लें। जेबों को आकर्षक लुक देने के लिए जींस की पॉकेट्स के ऊपरी हिस्सों पर पूरे बेस के चारों तरफ क्रीम रंग की झालर और क्रोशिया लेस लगाएं। अब नीचे की ओर पुरानी कढ़ाई वाला पैंच लगा दें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Besan Rice Face Wash: घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में पाएं दमकता चेहरा
Home Facial: फेशियल घर पर कैसे करें, पैसे बचाकर पाएं 6 महीने का ग्लो