DIY Toys Ideas For Kids: 20 रु. की प्लास्टिक बोतल से बच्चों के लिए खिलौने बनाए जा सकते हैं? जिस कैन को आप कूड़े में फेंक देते हैं उससे घोड़ा-रॉकेट या कार कैसे बनाएं ? क्या बिना 1000रु खर्च किए बच्चों की टॉय डिमांड पूरी जा सकती है?

घर पर बच्चे हैं तो खिलौने का अंबार भी होगा। बाहर या कुछ देखने पर अक्सर किड्स टॉयज की डिमांड करने लगते हैं। ऐसे में अगर आपका बजट महंगे-महंगे चीजें लेना का नहीं है तो परेशान मत हों। आप बच्चे की खुशी के लिए घर में रखे प्लास्टिक बोतल, अंडे की ट्रे आदि से खूबसूरत खिलौने बना सकते हैं। बस जरूरत है तो थोड़ी सी क्रिएटिविटी की, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसे ही यूनिक आइडियाज जो आपका काम आसान करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्लास्टिक बोतल से बनाएं घोड़ा

20 रु. वाली पानी की बोतल से आप बच्चों के लिए खूबसूरत सा घोड़ा बना सकते हैं। इसके लिए खाली बोतल लें। क्ले की हेल्प से घोड़े का सिर और पैर के खुर तैयार करें। अब सिर को बोतल के ऊपरी हिस्से में ग्लू गन की मदद से चिपका दें। इसके बाद, रंग-बिरंगी प्लास्टिक स्ट्रॉ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर घोड़े के बाल, पूंछ और पैरों के रूप में लगाएं।

प्लास्टिक बोतल से बनाएं रॉकेट

5-6 साल के बच्चों को रॉकेट से खेलना बहुत पसंद आता है। बाजार में ये 500-1000 रु. से नीचे मिलेगा। लेकिन यह पैसा बचाते हुए आप पानी की बोतल से इसे बना सकते हैं। बोतल में लाल रंग के पेपर से नुकीला शेप देते हुए बोतल पर चिपकाएं। आखिर में पीले-लाल पेपक से फायर साइन काटकर नीचे की तरफ लगा दें।

बोतल के ढक्कन से बनाएं रोबोट

यह DIY रोबोट बनाने का सबसे कूल तरीका है। इसे तैयार करने के लिए रंग-बिरंगे प्लास्टिक ढक्कनों की जरूरत होगी। कैप्स को एक के बाद एक धागे या तार में पिरोकर रोबोट के हाथ तैयार करें। अब उन्हें बोतल से जोड़ते हुए बटन, नकली आंखें और पाइन क्लीनर लगाकर चेहरा बनाएं।

ये भी पढ़ें- DIY Toys For Kids: 1-3 साल बच्चों के लिए खिलौने, वेस्ट मटेरियल से बनाएं DIY टॉयज

हैंडवॉश बोतल क्राफ्ट

इस मजेदार कार को बनाने के लिए हैंडल वाला प्लास्टिक हैंडवॉश की बोतल कें। इसके निचले हिस्से में आमने-सामने दो छेद करते पतली लकड़ी या स्ट्रॉ डालें। दोनों तरफ प्लास्टिक के चार लाल ढक्कन काटकर पहिए की तरफ इस्तेमाल करें। लास्ट में कार के आगे नकली आंखें चिपकाकर लुक कंप्लीट करें।

कार्डबोर्ड से बनाएं कार

इस खूबसूरत आर्ट को बनाने के लिए जरूरत होगी कार्डबोर्ड की। गत्ते को काटकर बेसिक ढांचा तैयार कर लें। फिर इस पर गुलाबी रंग का चार्ट पेपर चिपकाएं और सफेद मार्कर के प्यारे डिजाइन बना लें। कार को असली लुक देने के लिए बड़े प्लास्टिक ढक्कनों से चार पहिए बनाएं।

ये भी पढ़ें- Kids Toys Crafts: नाव से हेलीकॉप्टर तक, घर की वेस्ट चीजों से बनाएं सुंदर खिलौने

प्लास्टिक गैलन जार से गिटार

म्यूजिकल खिलौना बनाने के लिए आप किसी भी तेल-जूस कैन लें। इसके ढक्कन वाले हिस्से पर एक लंबा कार्डबोर्ड का टुकड़ा या प्लास्टिक का पाइप मजबूती से चिपकाएं, जो गिटार हैंडल का काम करेंगा। इसके बाद जार पर स्कैच पेन से छोटे-छोटे फूल बनाकर क्यूट लुक दें।

अंड्रे की ट्रे से खिलौने कैसे बनाएं ?

अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं तो एग ट्रे की मदद से नाव या डायनासोर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए अंडे की ट्रे को कलरफुल कर सूखने रख दें और मनपसंदीदा डिजाइन बनाएं।