पार्लर नहीं घर पर करें Curd Facial, इन स्टेप्स को फॉलो कर पाएं बेदाग और निखरी त्वचा

Published : Mar 10, 2025, 06:26 PM ISTUpdated : Mar 10, 2025, 06:27 PM IST
curd facial

सार

Natural Facial at Home: घर पर दही से फेशियल करें और पाएं खूबसूरत त्वचा! क्लींजिंग, स्क्रबिंग, मसाज और फेस पैक के आसान स्टेप्स से त्वचा को निखारें।

Curd Facial at Home: खूबसूरत, बेदाग और निखरी त्वचा हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट और स्किन केयर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फर्क शायद ही नज़र आए। इसके साथ ही लोग महंगे पार्लर में जाकर फेशियल भी करवाते हैं। फेशियल चेहरे पर जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को निखारता भी है, लेकिन इससे त्वचा को काफी नुकसान भी होता है। अगर आप भी केमिकल प्रोडक्ट छोड़ दें तो घर पर ही कुछ आसान चीजों से अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। अगर आप दही से फेस केयर टिप्स अपनाते हैं तो आपकी त्वचा और भी निखर सकती है।

दही से क्लींजिंग (Cleansing with yogurt)

फेशियल का सबसे पहला स्टेप क्लींजिंग होता है और आप दही को फेस क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच गाढ़ा दही और 1 चम्मच शहद लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा से गंदगी और डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे और चेहरा एकदम साफ और फ्रेश नजर आएगा।

दही स्पेशल स्क्रबिंग (Curd Special Scrubbing)

क्लींजिंग के बाद फेशियल का अगला स्टेप स्क्रबिंग है, क्योंकि स्क्रबिंग से त्वचा की गहराई से सफाई होती है, डेड स्किन सेल्स हटते हैं और दाग-धब्बे कम करने में मदद मिलती है। दही स्क्रबर बनाने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, फिर चेहरा धो लें।

दही फेस मसाज (Curd face massage)

स्क्रबिंग के बाद अगला स्टेप मसाज है। मसाज से त्वचा मुलायम, चमकदार और ग्लोइंग नजर आती है और त्वचा की रंगत भी निखरती है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच विटामिन ई ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

दही फेस पैक (Curd face pack)

फेशियल का आखिरी स्टेप फेस पैक है। फेस पैक त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है और खुले रोमछिद्रों को बंद करता है, जिससे त्वचा पर कील-मुंहासे और दाग-धब्बे नहीं होते। इसके लिए 1 चम्मच दही, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और गुलाब जल की कुछ बूंदें अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को कुछ मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर