
Thick kajal eye makeup: काली नजर से बचाने से लेकर चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए काजल का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आप काजल का इस्तेमाल कर उन्हें बड़ा दिखा सकती हैं। अक्सर महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि काजल को गाढ़ा कैसे लगाया जाए? जानते हैं आंखों को स्टेटमेंट लुक देने के लिए आप कैसे गाढ़ा काजल लगा सकती हैं।
गर्मियों में बिना किसी समस्या के अगर आप स्टेटमेंट आई लुक पाना चाहती हैं तो आपको गाढ़ा काजल जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले अपने चेहरे को मॉइश्चराइज कर लें। इसके बाद आईशैडो प्राइमर का इस्तेमाल आंखों के आसपास करें। ऐसा करने से काजल फैलेगा नहीं है साथ ही उसकी चमक भी बरकरार रहेगी।
काजल को रगड़-रगड़ कर आंखों लगाने से काजल आपकी आंख के आस-पास फैल भी सकता है। आपको डार्क काजल लगाने के लिए सिर्फ दो से तीन कोट का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर काजल पुराना है तो वह हल्का रंग दिखेगा। आप हल्की गर्म हवा या ब्लोअर का इस्तेमाल कर काजल स्टिक को स्मूथ बना सकते हैं। 2 कोट के बाद ही काजल आपकी आंखों में खूबसूरत दिखने लगेगा।
काजल अप्लाई करने के बाद उसे थोड़ा सूखने का टाइम जरूर दें। वाटरप्रूफ काजल स्मजफ्री होते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं। लेकिन आपको इन्हें सूखने का समय जरूर देना चाहिए। आप साथ में आंखों के आसपास पाउडर लगा सकती हैं जिससे आंखें ज्यादा खूबसूरती और बड़ी दिखती हैं।
5 स्टाइल में लगाएं काजल, कजरारे नैनों से चुराएं पिया का जिया
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.