
Hair Care:नानी-दादी या मां की जब भी आपको याद आती होगी तो यादों के लिस्ट में बालों में चंपी करना जरूर शामिल होगा। जब भी आप छुट्टियों में नानी-दादी के पास जाती होंगी तो वो आपके बालों में जरूर तेल लगाकर मालिश करती होंगी। मां का भी फेवरेट काम यह होता था। उनका मानना था कि बालों में मालिश करने से बाल मजूबत होते हैं और कम टूटते हैं।
अब हम तेल तो लगता हैं लेकिन वो मसाज नहीं कर पाते जो उनके हाथों में हुआ करती थी। सवाल है कि क्या वाकई चंपी करने से बाल मजबूत होते है और उनका टूटना कम हो जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स में। हेयर एक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि स्कैल्प मसाज करने से बाल मजबूत होते हैं। तेल लगाकर चंपी करने से बालों का रुखापन गायब होता है और शाइन करता है।
हालांकि डॉक्टर का कहना है कि स्कैल्प मसाज के लिए तेल या सीरम की जरूरत नहीं होती है। आप चाहें तो हाथों से या फिर इलेक्ट्रिक मसाजर से अपने स्कैल्प मसाज कर सकते हैं। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है।
पहले अपने बालों के छोटे-छोटे हिस्से कर लें। फिर स्कैल्प पर उंगलियों से हल्का दबाव बनाते हुए गोल-गोल घुमाएं। 5 -10 मिनट तक इस स्टेप को करें। आप मसाजर से भी ऐसा कर सकते हैं। दिन में दो बार आप अपने बालों में उंगली जरूर फिराएं।
स्कैल्प मसाज से ब्लड फ्लो तेजी से बढ़ता है जिससे बाल को पोषण मिलता है।
बॉडी और दिमाग दोनों रिलैक्स करते हैं।
तनाव कम होता है।
अच्छी नींद आती है।
सिरदर्द में राहत मिलती है।
मसाज करने से सिर में ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे जड़ों तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन अच्छे से पहुंचते हैं। इससे बालों की जड़े मजबूत होती है। टूटना बंद होने लगता है।
इसके साथ ही बालों का ख्याल रखने के लिए हेल्दी डाइट भी लेना जरूरी है। तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें, क्योंकि ये भी बालों के झड़ने की वजह बनती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.