Dola Zari Saree Designs: डोला जरी साड़ी को शादी के लिए खास क्यों माना जाता है? डोला जरी साड़ी में कौन सा रंग इन दिनों ट्रेंड में हैं ? डोला जरी साड़ी की कीमत कितने रुपए से शुरू होती है?
शादी का मौका हर परिवार के लिए बेहद खास होता है, लेकिन जब बात बहन की बेटी की हो, तो यह रिश्ता और भी इमोशनल हो जाता है। मौसी और बहन बेटी का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है। इसमें अपनापन जुड़ा होता है। अगर ऐसे में उसकी शादी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो फिर उसे गिफ्ट में एक खूबसूरत डोला जरी साड़ी दे सकती हैं। यहां पर आप कुछ सुंदर डिजाइंस देख सकती हैं।
25
पर्पल डोला जरी साड़ी
डोला जरी साड़ी अपनी चमक, बारीक कढ़ाई और रॉयल लुक के लिए जानी जाती है। यह साड़ी न सिर्फ देखने में खूबसूरत होती है, बल्कि दुल्हन को एक शाही एहसास भी देती है। पर्पल कलर इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, तो आप इस कलर की डोला जरी साड़ी खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ गोल्ड प्लेटेड या फिर बजट हैं, तो गोल्ड ज्वेलरी भी दे सकती हैं।
35
रेड डोला जरी साड़ी
इस तरह की रेड डोला जरी साड़ी आप पर्व-त्योहार में पहन सकती हैं। यह ट्रेडिशनल वाइब देती है। अगर इसे फ्यूजन तरीके से स्टाइल करना है, तो कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज और बेल्ट के साथ जोड़ें। इस पैटर्न में साड़ी आपको एक हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक ले सकती हैं।
45
येलो एंड पर्पल डोला जरी साड़ी
येलो डोला जरी साड़ी खास ओकेजन के लिए परफेक्ट है। साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर पर्पल वर्क है। हाफ स्लीव्स या फिर फुल स्लीव्स साड़ी के साथ आप इसे स्टाइल कर सकती हैं। कुंदन वर्क ज्वेलरी के साथ आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।
पर्पल कलर की इस डोला साड़ी पर हैवी जरी का वर्क है। बीच-बीच में चमक बढ़ाने के लिए सीक्वेंस का वर्क किया गया है। इस तरह की साड़ी के साथ आप ग्रीन कलर की कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनकर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.