- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- प्लेन सूट को दें डिजाइनर लुक, सिर्फ 200 रुपए की लेस से बढ़ाएं खूबसूरती
प्लेन सूट को दें डिजाइनर लुक, सिर्फ 200 रुपए की लेस से बढ़ाएं खूबसूरती
Plan Suit Designs: प्लेन सूट को डिजाइनर लुक देने के लिए लेस कहां-कहां लगाई जा सकती है? दुपट्टे पर लेस लगाने से सूट के लुक में क्या बदलाव आता है? लेस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

हर महिला चाहती है कि उसका सूट स्टाइलिश और ज्यादा अट्रैक्टिव दिखें, लेकिन हर बार नया और महंगा सूट खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप अपने पुराने या प्लेन सूट को सिर्फ 200 रुपए की खूबसूरत लेस लगाकर डिजाइनर लुक दे सकती हैं। सही लेस का चुनाव आपके साधारण सूट को भी 2000 रुपए के डिजाइनर आउटफिट जैसा बना सकता है।

गोटापट्टी लेस
आप अपने प्लेन सूट पर गोल्डन या सिल्वर कलर का गोटापट्टी लेस लगा सकती हैं। इन दिनों गोटापट्टी लेस वाले सूट काफी ट्रेंड में हैं। आप इसमें अपनी पसंद की चौड़ाई वाले गोटापट्टी लें, जो 20-50 रुपए मीटर में मिल जाएंगे। इसे खरीद कर आप सूट के बॉटम स्लीव्स पर लगा सकती हैं। आप बॉटम पर भी इसे लगाकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
ग्रीन प्लेन सूट पर लगाएं गोल्डन लेस
ग्रीन कलर के प्लेन सूट को स्टाइलिश बनाने के लिए आप गोल्डन लेस लगा सकती हैं। राउंड शेप के साथ बने लेस को आप कुछ इस तरह से टेलर भैया से लगवा सकती हैं। 200 रुपए के अंदर आप 2000रुपए से ज्यादा महंगा सूट बनवा सकती हैं। पर्व-त्योहार या फिर आउटिंग लिए इस तरह का सूट डिजाइन परफेक्ट है।
फ्लोरल कट व्हाइट लेस पिंक सूट पर लगाएं
कॉन्ट्रास्ट लुक क्रिएट करने के लिए आप अपने प्लेन सूट पर फ्लोरल कट लेस लगवा सकती हैं। हालांकि इस तरह के लेस थोड़ा महंगा आता है। लेकिन सूट और दुपट्टे पर लगाने के बाद पूरा सूट का लुक बदल जाता है। प्लेन सूट फिर खास ओकेजन पर पहने वाले डिजाइनर अटायर में शुमार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Gen Z गर्ल्स की फेवरेट हैं ये 5 ड्रेस, अनुष्का सेन से लें स्टाइलिंग टिप्स
जालीदार व्हाइट लेस
अगर आपके पास फ्लोरल कुर्ती है, तो फिर उसमें जालीदार लेस लगाकर खूबसूरत लुक दे सकती हैं। आप सूट के बॉटम और स्लीव्स पर इसे लगाएं। इसके अलावा बॉटम पर बबल लेस लगाकर और भी खूबसूरत लुक क्रिएट कर सकती हैं।
और पढ़ें: हार्ट प्रिंट ड्रेस: कैफे डेट हो या मूवी नाइट, हर मौके पर देंगी क्यूट लुक