- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Gen Z गर्ल्स की फेवरेट हैं ये 5 ड्रेस, अनुष्का सेन से लें स्टाइलिंग टिप्स
Gen Z गर्ल्स की फेवरेट हैं ये 5 ड्रेस, अनुष्का सेन से लें स्टाइलिंग टिप्स
Anushka Sen Fashion:Gen Z गर्ल्स के बीच कौन-सी ड्रेस सबसे ज्यादा ट्रेंड में है? अनुष्का सेन के फैशन लुक को कम बजट में कैसे रिक्रिएट किया जा सकता है?को-ऑर्ड सेट को किन मौकों पर पहनना सबसे अच्छा रहता है?

यंग एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन अपने स्टाइलिश और ट्रेंडी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके आउटफिट्स में मॉडर्न फैशन और कम्फर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। अगर आप भी Gen Z फैशन को फॉलो करना चाहती हैं, तो अनुष्का सेन से इंस्पायर ये 5 ड्रेस अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें।

ऑफ शोल्डर बनारसी ड्रेस
अगर आप किसी दोस्त की वेडिंग फंक्शन में जाने वाली हैं, और एथनिक वियर के साथ-साथ फ्यूजन लुक चाहिए, तो फिर अनुष्का के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। बनारसी अनारकली ऑफ शोल्डर ड्रेस में वो बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस के साथ आप हैवी स्टोन वर्क इयररिंग्स जोड़ें
को-ऑर्ड ड्रेस सेट
को-ऑर्ड सेट्स आज के समय में फैशन ट्रेंड का अहम हिस्सा बन चुके हैं। मैचिंग टॉप और स्कर्ट या शॉर्ट्स वाला यह स्टाइल कम मेहनत में फैशनेबल लुक देता है। अनुष्का अक्सर कलरफुल और ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट्स में नजर आती हैं, जो यंग गर्ल्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
कॉटन एंड शिफॉन साड़ी
जेन गर्ल अपने वार्डरोब में कॉटन और शिफॉन की साड़ी रखना ज्यादा पसंद करती हैं। ये कंफर्टेबल होने के साथ-साथ किसी भी तरह से स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह की साड़ी में लड़कियां ज्यादा टॉल नजर आती हैं। तो अपने वार्डरोब में कॉटन और शिफॉन साड़ी जरूर शामिल करें।
सैटिन ब्लेजर और स्कर्ट
सैटिन स्लिप ड्रेस आजकल फैशन की दुनिया में काफी ट्रेंड कर रही है। इसका सॉफ्ट फैब्रिक और शाइनी फिनिश बेहद एलिगेंट लुक देता है। सैटिन ब्लेजर और स्कर्ट के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहनकर आप स्टाइलिश डीवा लग सकती हैं।
और पढ़ें: समर फैशन में छा रही हैं ये कूल पैंट्स, जींस को दे रही हैं कड़ी टक्कर
सॉलिड कलर सूट
सालिड कलर सूट भी जेन जी के बीच में ट्रेंड कर रहा है। पर्पल हो या नियॉन ग्रीन वो इसे पहनकर अपनी ब्यूटी फ्लॉन्ट कर रही हैं। शरारा सूट के साथ घेरेदार या ए लाइन सूट काफी खूबसूरत लगते हैं। इस तरह के सूट आप 2000 रुपए के अंदर खरीद सकती हैं।
और पढ़ें: रॉयल रजवाड़ी लुक देंगे ये मीनाकारी मोर कड़े, देखें कुंदन और मोतियों से सजे खूबसूरत डिजाइन