- Home
- Lifestyle
- jewellery
- रॉयल रजवाड़ी लुक देंगे ये मीनाकारी मोर कड़े, देखें कुंदन और मोतियों से सजे खूबसूरत डिजाइन
रॉयल रजवाड़ी लुक देंगे ये मीनाकारी मोर कड़े, देखें कुंदन और मोतियों से सजे खूबसूरत डिजाइन
Meenakari Peacock Kada: मीनाकारी मोर कड़ा क्यों खास है? मीनाकारी मोर कड़ा किन आउटफिट्स के साथ पहना जा सकता है? कौन-सा मीनाकारी कड़ा सबसे ज्यादा ट्रेंड में है? क्या मीनाकारी कड़े शादी में पहने जा सकते हैं?

मीनाकारी मोर डिजाइन कड़ा
मीनाकारी मोर कड़े में ऊपर की तरफ खूबसूरत मोर की आकृति बनाई जाती है। इसके साथ बारीक मीनाकारी वर्क किया जाता है, जिसमें रंगीन एनामेल से अट्रैक्टिव डिजाइन तैयार किए जाते हैं। इन कड़ों को साड़ी, लहंगा, अनारकली सूट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। शादी, तीज, करवा चौथ, मेहंदी और त्योहारों के लिए यह शानदार ऑप्शन है।
और पढे़ं- पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगी ये 6 यूनिक डिजाइन मीनाकारी बिछिया

पर्ल डिटेलिंग मीनाकारी कड़े
अगर आप रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो पर्ल डिटेलिंग वाले मीनाकारी कड़े चुनें। इनमें गोलाकार पैटर्न में बारीक मोतियों का काम किया जाता है। वहीं, ऊपर की तरफ लाल और नीले रंग की खूबसूरत मीनाकारी से मोर डिजाइन बनाया जाता है। स्टोन वर्क की डिटेलिंग इन कड़ों को और भी अट्रैकिटव बना देती है।
हैवी मीनाकारी मोर कड़ा
हैवी डिजाइन वाले मीनाकारी कड़े भी काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें कुंदन, मोती, स्टोन और जरी वर्क का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इनका लुक बेहद शानदार और रिच नजर आता है। आप इन्हें सिंपल चूड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं या फिर अकेले स्टेटमेंट ज्वेलरी के रूप में भी पहन सकती हैं।
रेड मीनाकारी कड़ा
मीनाकारी ज्वेलरी में लाल रंग का विशेष महत्व होता है। ट्विस्टेड रेड बैंगल पैटर्न के साथ ब्लू और ग्रीन रंग की मीनाकारी से बना मोर डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है। ये कड़ा पहनने पर शाही और अट्रैक्टिव लुक देता है, जिसे आप लगभग हर एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
हैंगिंग बीड्स मीनाकारी कड़े
मोर के नेचुरल रंगों से प्रेरित ग्रीन और ब्लू कलर कॉम्बिनेशन वाले मीनाकारी कड़े आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें बारीक मीनाकारी वर्क, कुंदन और स्टोन डिटेलिंग के साथ नीचे की तरफ हैंगिंग बीड्स लगाए जाते हैं। ओवल या राउंड शेप के ग्रीन बीड्स इन कड़ों को बेहद रॉयल और यूनिक लुक देते हैं।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. मीनाकारी मोर कड़ा किस धातु में बनाया जाता है?
ये आमतौर पर गोल्ड-प्लेटेड, सिल्वर-बेस या मिक्स्ड धातुओं पर मीनाकारी वर्क करके बनाया जाता है।
2. क्या मीनाकारी कड़े रोजाना पहन सकते हैं?
इन्हें खास मौकों पर पहनना बेहतर होता है, ताकि इनकी फिनिश और रंग लंबे समय तक बने रहें।
3. मीनाकारी मोर कड़ा किस अवसर पर सबसे अच्छा लगता है?
शादी, त्योहार, तीज, करवा चौथ, मेहंदी और समारोहों में ये बेहद खूबसूरत लगता है।