Side Table with Drawer organizer furniture ideas for living room: अगर आप घर को ज्यादा स्टाइलिश और सिस्टमेटिक बनाना चाहते हैं, तो ड्रावर ऑर्गनाइजर टेबल स्मार्ट इन्वेस्टमेंट हैं। कम जगह में ज्यादा सामान रखने के लिए ये मल्टीपर्पस फर्नीचर बेस्ट हैं।
अगर घर में सामान ज्यादा हो और जगह कम, तो हर चीज बिखरी-बिखरी नजर आने लगती है। ऐसे में ड्रावर ऑर्गनाइजर टेबल आपके घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने में मदद कर सकती है। खास बात यह है कि ये सिर्फ टेबल नहीं होतीं, बल्कि मल्टीपर्पस फर्नीचर की तरह काम करती हैं। इनमें आप मेकअप, स्टेशनरी, किचन आइटम्स, बच्चों का सामान या जरूरी डॉक्यूमेंट्स आसानी से रख सकते हैं। आइए जानते हैं 7 ऐसे ड्रावर टेबल ऑर्गनाइजर, जो घर को स्टाइलिश और ऑर्गनाइज्ड बना सकते हैं।
28
टेबल विद डबल ड्रावर स्टोरेज
इस तरह की डबल ड्रावर वाली मिनी टेबल बेहद काम की होती है। इस रिमोट, लैपटॉप एक्सेसरीज और स्टेशनरी आसानी से रखी जा सकती है। इससे टेबल साफ और सिस्टमेटिक दिखती है। इसके ऊपर आप फ्लोवर पॉट और लैंप रखकर इसे सुंदर बना सकती हैं।
38
जालीदार वुडन ड्रावर यूनिट
अगर घर को क्लासी और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं, तो आप ऐसा फैंसी जालीदार वुडन ड्रावर यूनिट ऑर्गनाइजर बढ़िया रहेगा। यह स्टोरेज के साथ-साथ डेकोरेटिव फर्नीचर की तरह भी काम करता है। इसे आप बेडरूम या फिर अपने लिविंग रूम में आसानी से रख सकती हैं।
48
मेकअप ऑर्गनाइजर ड्रावर टेबल
ड्रेसिंग एरिया के लिए मेकअप ऑर्गनाइजर टेबल शानदार रहती है। इसमें अलग-अलग ड्रावर में लिपस्टिक, क्रीम, ब्रश और जूलरी रखी जा सकती है। इससे सामान बिखरता नहीं और जरूरत की चीजें आसानी से मिल जाती हैं।
58
स्टडी टेबल विद ड्रावर स्टोरेज
बच्चों या वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए ड्रावर वाली स्टडी टेबल बेहद काम की होती है। इसमें किताबें, नोटबुक, लैपटॉप एक्सेसरीज और स्टेशनरी आसानी से रखी जा सकती है। इससे टेबल साफ और व्यवस्थित दिखती है।
68
मल्टी-ड्रावर साइड टेबल
अगर आपको बेड या सोफे के पास छोटी स्टोरेज चाहिए, तो मल्टी-ड्रावर साइड टेबल अच्छा ऑप्शन है। इसमें छोटे-छोटे ड्रावर होते हैं, जहां रिमोट, किताबें, चार्जर या जरूरी चीजें रखी जा सकती हैं। यह लिविंग रूम और बेडरूम दोनों के लिए उपयोगी रहती है।
78
फोल्डेबल हैंगिंग ड्रावर टेबल
कम जगह वाले घरों के लिए फोल्डेबल हैंगिंग ड्रावर टेबल काफी यूजफुल रहती है। जरूरत पड़ने पर इसे इस्तेमाल करें और बाद में फोल्ड करके रख दें। यह छोटे अपार्टमेंट्स के लिए स्मार्ट स्टोरेज सॉल्यूशन हो सकता है।
88
वुडन मल्टीपर्पस ड्रावर यूनिट
अगर घर को क्लासी और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं, तो वुडन ड्रावर ऑर्गनाइजर बढ़िया रहेगा। यह स्टोरेज के साथ-साथ डेकोरेटिव फर्नीचर की तरह भी काम करता है। इसे लिविंग रूम या एंट्री एरिया में रखा जा सकता है।