Old Curtain Reuse Ideas: घर के पुराने पर्दों को अक्सर बेकार समझकर किसी को दे दिया जाता है या फिर वे घर के किसी कोने में पड़े रहते हैं। जबकि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप उनसे कई शानदार और उपयोगी चीजें बना सकते हैं। आइए जानते हैं...
अगर आपके पुराने पर्दे मोटे और अच्छे फैब्रिक के हैं, तो उनसे खूबसूरत कुशन कवर बनाए जा सकते हैं। खासकर फ्लोरल या प्रिंटेड पर्दों से बने कुशन कवर सोफा और बेडरूम को नया और स्टाइलिश लुक देते हैं। आप उनसे पिलो कवर भी तैयार कर सकते हैं।
कॉटन या मोटे पर्दों से मल्टीपर्पज स्टोरेज बैग तैयार किए जा सकते हैं। इनमें आप सब्जियां, बच्चों के खिलौने, कपड़े या छोटे सामान आसानी से स्टोर कर सकते हैं। यह पुराने पर्दों को दोबारा इस्तेमाल करने का बेहद उपयोगी तरीका है।
35
किचन एप्रन और ग्लव्स बनाएं
पुराने कॉटन पर्दों से आप किचन के लिए एप्रन बना सकते हैं। साथ ही, ओवन ग्लव्स या पॉट होल्डर बनाना भी आसान और उपयोगी आइडिया है। इससे खाना बनाते समय आपके हाथ सुरक्षित रहते हैं।
45
पिकनिक मैट या फ्लोर मैट तैयार करें
मोटे फैब्रिक वाले पर्दों को लेयर करके आप बड़ी पिकनिक मैट या बच्चों के खेलने के लिए फ्लोर मैट बना सकते हैं। चाहें तो अलग-अलग रंगों के पर्दों को स्ट्रिप्स में काटकर आपस में जोड़ें और अंदर कॉटन भरकर सॉफ्ट मैट तैयार करें।
55
पुराने पर्दों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
पुराने पर्दों को स्ट्रिप्स में काटकर मैक्रमे स्टाइल प्लांट हैंगर बनाया जा सकता है। यह बालकनी और इनडोर प्लांट्स के लिए परफेक्ट चॉइस है। इससे आपके पौधों को हैंग करने में आसानी होगी और घर को ट्रेंडी व क्रिएटिव लुक भी मिलेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.