व्हाइट और ब्लैक कलर हमेशा बहुत रॉयल और क्लासी लुक देता है। ऐसे में आप व्हाइट बेस में ब्लैक और गोल्डन कलर के हेवी बॉर्डर वाली सिल्क की साड़ी कैरी कर सकते हैं। इसके साथ आप गोल्डन कलर की ज्वेलरी कैरी करें, बालों में जूड़ा बनाएं, कानों में झुमके पहने और अपने लुक को पूरा करें।