
Unique Saree Draping Styles: साड़ी एक ऐसा एवरग्रीन ड्रेस है, जिसे कई तरह से ड्रेप किया जा सकता है। जहां आमतौर पर हम ओपन पल्लू या स्लीक ड्रेपिंग स्टाइल देखते हैं, वहीं रीजनल और ट्रेडिशनल ड्रेपिंग भी खास पहचान रखती है। लेकिन जैसे-जैसे फैशन ट्रेंड्स में मॉडर्न टच जुड़ रहा है, बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी साड़ी को नए अंदाज में पेश कर रही हैं। इस दुर्गा पूजा (Durga Puja) में आप करीना से लेकर जाह्नवी कपूर तक के कंटेम्पररी साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल्स अपना सकती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने प्री-ड्रेप्ड लाइट ग्रीन शीयरी साड़ी पहनी, जिस पर सीक्विन वर्क है। फ्लोई प्लीट्स और हॉल्टर नेक ब्लाउज में वो बेहद क्लासिक लग रही हैं। शिल्पा ने साबित किया कि वो यंग जनरेशन वाली एक्ट्रेस से भी ज्यादा स्टाइलिश हैं।
काजोल का बोल्ड यूनिक साड़ी लुक
काजोल ने हाल ही में एक बेज-टोन साड़ी गाउन पहनकर सभी को मॉडर्न स्टाइलिंग का सबक दिया। डिज़ाइनर शान्तनु और निखिल के इस गाउन में कोर्सेटेड बॉडीस, वन-शोल्डर नेकलाइन और सटल प्लीट्स का खूबसूरत मेल था। मिनिमल डायमंड ज्वेलरी के साथ उन्होंने 'लेस इज मोर' का परफेक्ट एग्ज़ाम्पल सेट किया।
करीना ने अमित अग्रवाल का ब्लैक-गोल्ड बनारसी गाउन पहना है। पुराने बनारसी साड़ी से बनाए गए इस विंटेज-प्रेरित गाउन ने परंपरा और मॉडर्निटी का बेहतरीन संतुलन दिखाया। करीना ने इसे सटल एक्सेसरीज़ के साथ कैरी कर के एक रॉयल टच दिया।
जान्हवी कपूर की कश्मीरी जमावार साड़ी लुक
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जान्हवी ने अबु जानी संदीप खोसला की प्रिटेंड रेशम साड़ी पहनी। कश्मीरी जमावार पैटर्न और आर्टिसनल एम्ब्रॉयडरी से सजी इस साड़ी में रिया कपूर का एंटीक जमावार शॉल भी शामिल था। उन्होंने विंटेज जैकेट के साथ इसे स्टाइल कर रेड कार्पेट पर ड्रीमी लुक क्रिएट किया।
और पढ़ें: Old Saree Border Hacks: हेयरबैंड से चोकर तक पुरानी लेस से सब कुछ बनाएं घर पर
तमन्ना ने मसाबा गुप्ता की डार्क ग्रीन ‘त्रिकोण ड्रेप्ड साड़ी’ पहनकर फैशन का नया स्टेटमेंट दिया। इसमें गोल्ड डोरी, सीक्विन और त्रिकोण एम्ब्रॉयडरी का बेजोड़ काम था। ज़रदोज़ी वर्क वाला सिल्क बस्टियर ब्लाउज़ और स्क्वेयर नेकलाइन उनके लुक को और ग्लैमरस बना रहा था।
इसे भी पढ़ें: Salwar Suit Sale: 60-80% के डिस्काउंट पर खरीदें सलवार सूट के ये 5 सुंदर डिजाइंस
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.