Dussehra Rangoli: दशहरे पर घर सजाएं इन आसान खूबसूरत रंगोली डिजाइन से

Published : Oct 19, 2026, 12:54 PM IST

Dussehra Rangoli Design: दशहरे पर घर के आंगन और मुख्य द्वार को सजाने के लिए देखें आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन। फूलों, गोल पैटर्न और धनुष-बाण वाली रंगोली से घर को दें फेस्टिव लुक।

PREV
17
दशहरा रंगोली फोटो

महानवमी के बाद देश में दशहरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल विजयादशमी का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन घर में पूजा पाठ करने के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के लिए रंगोली बनाने की भी परंपरा है। अगर आप भी दशहरा रंगोली डिजाइन खोज रही हैं तो ये फोटो गैलरी आपका काम आसान करेंगी। यहां देखें ऐसी 5 डिजाइन्स, जिन्हें किसी भी वक्त बनाया जा सकता है।

27
सिंपल चौकोर रंगोली डिजाइन

त्योहारों पर पारंपरिक रंगोली बनाना पसंद है, तो चौकोर वाली डिजाइन चुन सकते हैं। इसे बनाना आसान है और कम जगह में भी तैयार किया जा सकता है। सबसे पहले सफेद रंग से छोटे-छोटे फूल बनाए इसके बाद लाल और पीले रंग से इसे सजाएं। चारों तरफ छोटे फूल, बिंदियां या पत्तियों का पैटर्न बनाने से डिजाइन और सुंदर लगेगा।

37
पान के पत्तों वाली रंगोली

पत्तों की रंगोली देखने में बेहद आकर्षक लगती है और इसे कई तरह से बनाया जा सकता है। इसके लिए पहले लाल रंग से शेप बनाते हुए बीच में पान के पत्तों की रूपरेखा बनाएं। फिर पीले या गुलाबी रंग से पंखुड़ियां भरें और हरे रंग से पत्तियां बनाएं।अगर आप इसे और सुंदर बनाना चाहते हैं, तो किनारों पर छोटे सफेद डॉट्स बना सकते हैं। यह डिजाइन पूजा के स्थान या घर के मेन डोर पर कमाल लगेगी।

47
आसान दशहरा रंगोली की डिजाइन

अगर आप ज्यादा आर्ट नहीं जानती हैं तो इस तरह की पाटा डिजाइन वाली आसान रंगोली बना सकती हैं। सबसे पहले पीले रंग से बॉर्डर बनाते हुए बीच में लाल रंग भरें। अब सफेद रंग से दशहरा लिखते हुए पान के पत्ते और कलश बनाएं। आप इसे फूलों से बना सकती हैं। साथ में किनारों पर दीया रखकर लुक कंप्लीट करें।

57
आसान गोल रंगोली डिजाइन

गर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं, तो गोल डिजाइन से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग रंगों से छोटे-बड़े गोले बनाकर उन्हें एक-दूसरे के अंदर सजाया जाता है। आप पीले, लाल, हरे और सफेद रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। किनारों पर छोटे-छोटे डॉट्स या पंखुड़ियों का पैटर्न बनाने से रंगोली को सुंदर फिनिश मिलेगी। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

67
फूलों वाली सुंदर रंगोली

फूलों वाली रंगोली बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और दिखने में बहुत ज्यादा अट्रेक्टिव लगती हैं। आप मंडला आर्ट की तर्ज पर इसे क्रिएट कर सकते हैं। आजकल ऐसी डिजाइन बहुत ज्यादा ट्रेंडी हैं।

77
धनुष बाण रंगोली

दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे में धनुष-बाण वाली रंगोली त्योहार के महत्व को दर्शाने का एक रचनात्मक तरीका हो सकती है।

कैसे बनाएं: सबसे पहले चॉक से धनुष और बाण की रूपरेखा बनाएं। फिर उसे लाल, पीले, नीले और हरे रंगों से सजाएं। चारों ओर फूलों या ज्यामितीय पैटर्न का बॉर्डर बनाकर डिजाइन पूरा करें। अगर आपको सीधे धनुष-बाण बनाना मुश्किल लगता है, तो पहले कागज पर अभ्यास कर लें। इसके बाद जमीन पर आउटलाइन बनाकर रंग भरें। स्कूल के बच्चों के लिए भी यह एक अच्छा दशहरा क्राफ्ट आइडिया हो सकता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories