
दशहरा यानी विजयादशमी पर घर को सजाने के लिए अगर आप कुछ खास करना चाहते हैं, तो रंगोली एक अच्छा विकल्प है। रंग-बिरंगे डिजाइन न सिर्फ घर के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाते हैं। अगर आप इस दशहरा पर रंगोली बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां 10 दशहरा स्पेशल रंगोली डिजाइन के आइडिया दिए गए हैं। इनमें भगवान श्रीराम और रावण से प्रेरित थीम से लेकर फूलों वाली, दीये वाली और आसान ज्यामितीय रंगोली तक शामिल हैं। हर डिजाइन के साथ उसे बनाने का तरीका भी जानिए, ताकि आप अपनी जगह और सुविधा के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।
अगर आप रंगोली में प्राकृतिक सजावट पसंद करते हैं, तो कलरफुल रंगों और पंखुड़ियों से बना डिजाइन आजमा सकते हैं। यह खासकर प्रवेश द्वार या आंगन में सुंदर लगता है।
कैसे बनाएं: जमीन पर गोल आकार बनाकर उसकी सीमा तय करें। बीच में रंगों की रेखाएं रखें और उनके चारों ओर हरे रंग से छोटे गोले या पंखुड़ियों की आकृतियां बनाएं। बाहरी हिस्से में हरे और नारंगी फूलों की दो परतें सजाएं। चाहें तो किनारों पर हरी पत्तियां भी रख सकते हैं।
अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता या आपके पास समय कम है, तो गोल रंगोली सबसे आसान विकल्पों में से एक है। इसमें रंगों और आकृतियों को दोहराकर सुंदर डिजाइन बनाया जा सकता है।
कैसे बनाएं: बीच में एक गोला बनाएं। उसके चारों ओर पहले छोटी और फिर बड़ी पंखुड़ियां बनाएं। हर परत में अलग रंग भरें। आखिर में सफेद रंग से बिंदियां और छोटी रेखाएं बनाएं। एक समान डिजाइन के लिए चॉक, कटोरी या गोल प्लेट की मदद ले सकते हैं।
मोर पंख की आकृति रंगोली को रंगीन और आकर्षक बना सकती है। अगर आप पारंपरिक फूलों से अलग डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इसे चुन सकते हैं।
कैसे बनाएं: पहले मोर पंख की लंबी, पतली आकृति बनाएं। बीच में नीले और हरे रंग से आंख जैसी गोल डिजाइन तैयार करें। उसके बाहर पीले और हल्के नीले रंग की परतें बनाएं। सफेद रंग से छोटी-छोटी रेखाएं जोड़कर पंखों को उभारें।
भगवान श्रीराम के धनुष-बाण से प्रेरित रंगोली दशहरा की थीम को सीधे दर्शाती है। इसे कम जगह में भी बनाया जा सकता है।
कैसे बनाएं: पहले चॉक से धनुष की घुमावदार आकृति बनाएं। फिर उसके सामने एक सीधी रेखा और तीर का सिरा बनाकर बाण तैयार करें। धनुष के लिए लाल या नारंगी और बाण के लिए पीले या सफेद रंग का इस्तेमाल करें। इसके आसपास छोटे फूल, पत्तियां या 'विजयादशमी' लिखकर डिजाइन को पूरा करें।
दशहरा और त्योहारों की सजावट में दीयों का विशेष स्थान है। रंगोली के साथ छोटे दीयों का इस्तेमाल करने से शाम के समय सजावट और भी सुंदर दिखाई देती है।
कैसे बनाएं: सबसे पहले रंगों से एक बड़ा गोल या चौकोर डिजाइन बनाएं। उसके चारों ओर बराबर दूरी पर छोटे दीये बनाने के लिए जगह छोड़ें। बीच में फूल, पत्तियां या ज्यामितीय पैटर्न बनाएं। शाम को रंगोली के बाहरी हिस्से में असली दीये रखने हों, तो उन्हें रंगों और कपड़ों से दूर सुरक्षित जगह पर रखें।
अगर आप रंगोली में प्राकृतिक सजावट पसंद करते हैं, तो गेंदे के फूलों और पंखुड़ियों से बना डिजाइन आजमा सकते हैं। यह खासकर प्रवेश द्वार या आंगन में सुंदर लगता है।
कैसे बनाएं: जमीन पर गोल आकार बनाकर उसकी सीमा तय करें। बीच में गेंदे की पंखुड़ियां रखें और उनके चारों ओर सफेद रंग से छोटे गोले या पंखुड़ियों की आकृतियां बनाएं। बाहरी हिस्से में पीले और नारंगी फूलों की दो परतें सजाएं। चाहें तो किनारों पर हरी पत्तियां भी रख सकते हैं।
कमल की पंखुड़ियों वाली रंगोली पारंपरिक होने के साथ देखने में भी आकर्षक लगती है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा रंगों या जटिल आकृतियों की जरूरत नहीं होती।
कैसे बनाएं: सबसे पहले बीच में एक छोटा गोला बनाएं। उसके चारों ओर गुलाबी या लाल रंग की पंखुड़ियां बनाएं। दूसरी परत में बड़ी पंखुड़ियां जोड़ें और उनके बीच सफेद रंग से पतली आउटलाइन बनाएं। किनारों पर हरे पत्ते बनाकर डिजाइन को पूरा करें।
अगर आप दशहरा की थीम पर कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो रावण के दस सिर से प्रेरित रंगोली एक अच्छा आइडिया है। यह डिजाइन बच्चों को भी त्योहार की कहानी समझाने का माध्यम बन सकता है।
कैसे बनाएं: पहले पेंसिल या चॉक से रावण के चेहरे की हल्की रूपरेखा बनाएं। उसके बाद एक बड़े चेहरे के ऊपर छोटे-छोटे चेहरों की आकृतियां बनाएं। पीले, नारंगी, लाल, काले और हरे रंगों से मुकुट, आंखें और चेहरे की सजावट करें। अगर विस्तृत डिजाइन बनाना मुश्किल लगे, तो दस छोटे गोल घेरे बनाकर उनमें चेहरे के आसान चित्र बना सकते हैं।
दशहरा भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जय श्रीराम थीम वाली रंगोली इस त्योहार के लिए खास विकल्प हो सकती है।
कैसे बनाएं: सबसे पहले जमीन पर गोल या अर्धगोलाकार आकृति बनाएं। बीच में स्टेंसिल की मदद से 'जय श्रीराम' लिखें। इसके चारों ओर नारंगी, पीले और लाल रंग से बॉर्डर बनाएं। कोनों पर छोटे दीये या धनुष-बाण की आकृतियां बनाकर डिजाइन पूरा करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.