Simple Mehndi Design: बैक हैंड पर लगाएं सबसे आसान 10 मेहंदी डिजाइन, मिनटों में मिलेगा प्रोफेशनल लुक

Published : Aug 01, 2026, 05:00 PM IST
simple mehandi design

सार

Back Hand Mehndi Design: अगर आप बैक हैंड के लिए सिंपल, स्टाइलिश और जल्दी बनने वाले मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां 10 सबसे आसान डिजाइनों का कलेक्शन देखें। ये डिजाइन शुरुआती लोगों से लेकर मेहंदी लवर्स तक सभी के लिए परफेक्ट हैं और हर फेस्टिवल व फंक्शन में हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे।

Easy Back Hand Mehndi Designs: मेहंदी हर शुभ अवसर और त्योहार की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। अगर आप बैक हैंड पर सिंपल, स्टाइलिश और जल्दी बनने वाले डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये 10 आसान मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं। इन्हें शुरुआती लोग भी आसानी से बना सकते हैं और ये हर उम्र की महिलाओं पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।

फ्लोरल सर्कल मेहंदी डिजाइन

हाथ के बीच में बड़ा फूल बनाकर उसके चारों ओर पत्तियां और छोटी बेल बनाएं। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ बैक हैंड को बेहद एलिगेंट और आकर्षक लुक देता है।

चेन स्टाइल मेहंदी डिजाइन

उंगलियों से कलाई तक चेन जैसी पतली लाइनें और छोटे-छोटे फूल बनाएं। यह मिनिमल डिजाइन कॉलेज, ऑफिस और छोटे फंक्शन के लिए शानदार विकल्प माना जाता है।

मंडला बैक हैंड डिजाइन

हथेली के पीछे गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर बारीक पैटर्न तैयार करें। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

रोज बेल मेहंदी डिजाइन

गुलाब के फूल और पतली बेलों का कॉम्बिनेशन बैक हैंड पर बेहद खूबसूरत लगता है। यह डिजाइन कम समय में बन जाता है और हाथों को ग्रेसफुल लुक देता है।

जाल (नेट) पैटर्न डिजाइन

बैक हैंड पर डायमंड शेप जाल बनाकर बीच-बीच में छोटे डॉट्स और फूल जोड़ें। यह डिजाइन देखने में रिच लगता है लेकिन बनाना काफी आसान होता है।

ये भी पढ़ें- महंगे गिफ्ट छोड़िए! Friendship Day पर अपने हाथों से बनाएं ये 4 खूबसूरत DIY गिफ्ट बॉक्स, इमोशनल हो जाएगा दोस्त

फिंगर फोकस मेहंदी डिजाइन

अगर आप मिनिमल लुक चाहती हैं, तो केवल उंगलियों पर बारीक डिजाइन बनाएं और हाथ के बीच में छोटा मोटिफ रखें। यह स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है।

पत्ती बेल मेहंदी डिजाइन

एक साइड से दूसरी साइड तक पत्तियों वाली पतली बेल बनाएं। यह डिजाइन बेहद सिंपल है और बैक हैंड पर नेचुरल व क्लासी लुक देता है।

हार्ट मोटिफ मेहंदी डिजाइन

छोटे हार्ट शेप, डॉट्स और कर्व लाइन के साथ तैयार यह डिजाइन फ्रेंडशिप डे, तीज या कैजुअल फंक्शन के लिए एक प्यारा और यूनिक विकल्प है।

ये भी पढ़ें- फ्रेंड के साथ गेद टूगेदर में दिखें सबसे अलग, चुनें चित्रांगदा से 4 मेकअप लुक

अरेबिक बेल डिजाइन

मोटे फूल, घुमावदार बेल और खाली जगह के कॉम्बिनेशन वाला अरेबिक डिजाइन जल्दी बन जाता है। यह डिजाइन हाथों को लंबा और स्टाइलिश लुक देता है।

मिनिमल ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

कलाई पर मेहंदी से ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बनाएं और उसे उंगलियों तक पतली चेन से जोड़ दें। यह डिजाइन मॉडर्न, एलिगेंट और हर आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई देता।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Gajra Hairstyle for Sawan Somwar: सावन के पहले सोमवार में नारी दिखेगी अति सुंदर, करें गजरा हेयरस्टाइल के ट्रेंडी लुक
ब्लाउज की सिर्फ स्लीव्स बदलें और पाएं डिजाइनर लुक, देखें 7 लेटेस्ट लेस डिजाइन