
हरियाली तीज का त्योहार आते ही चारों तरफ हरियाली, सावन की फुहारें और शादी जैसे माहौल का एहसास होने लगता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां और मेहंदी लगाकर मां पार्वती और शिवजी का व्रत करती हैं। भारत में मेहंदी सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और महिलाओं की सुंदरता का प्रतीक है। शादी, करवा चौथ, तीज, सावन या कथा-पाठ, हर मौके पर हाथों में मेहंदी लगाने का रिवाज है। ऐसे में हरियाली तीज जैसे खास मौके पर लगाएं फुल हैंड की शादी मेहंदी डिजाइन, जो आपके हाथों की सुंदरता को खूब बढ़ाएंगी।
अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन जल्दी लग जाती है और देखने में भी रिच लगती है। इसमें मोटी-मोटी लाइनों में फ्लोरल पैटर्न और पत्तियों का डिजाइन बनाया जाता है। ये हाथों को फुल कवरेज देती है लेकिन जरा भी भारी महसूस नहीं होती।
अगर आप कथा या पूजा के लिए थोड़ा ब्राइडल टच चाहती हैं लेकिन फुल हैवी मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं, तो फ्लोरल स्ट्रिप डिजाइन बेस्ट है। इसमें हाथ के बीचोंबीच फूलों की बेल बनाई जाती है और उंगलियों पर भी सिंपल लाइन वर्क किया जाता है।
यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए है जो मिनिमल लुक पसंद करती हैं। इस तरह की शानदार बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है। इसमें हाथ के अंगूठे से लेकर छोटी उंगली तक एक बेल बनाई जाती है जिसमें पत्तियां और फूल होते हैं। ये देखने में एलिगेंट लगती है और हर पूजा या कथा के लिए सूटेबल रहती है।
गोल टिक्की मेहंदी हर उम्र की महिलाओं की फेवरेट होती है। इसमें हथेली के बीच गोल टिक्की बनती है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स या बेलें बनाई जाती हैं। इसे लगाना भी आसान है और इसका लुक भी काफी ट्रेडिशनल आता है।
पत्तियों से बना बेल डिजाइन बनाना भी आसान है। इसमें एक सिंगल बेल बनाई जाती है जिसमें सिर्फ पत्तियां होती हैं। ये बहुत जल्दी बन जाता है और साड़ी या सूट के साथ बहुत सुंदर लगता है। जो महिलाएं कथा, हवन या पूजा में बिजी रहती हैं, उनके लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है। देखने में ये बहुत क्लासी और मॉडर्न लगती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.