
एथनिक वियर हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस, इसके साथ गोल्डन पर्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। यह आपके ओवरऑल सिंपल लुक को भी खास बना देते हैं। अगर इन पर्स की देखरेख न की जाए, तो इनकी गोल्डन चमक फीकी पड़ने लगती है। आपको भी अपने गोल्डन पर्स को खास तरीकों से सुरक्षित रहना रखना चाहिए ताकि सालों साल यह चमकता रहे और पार्टी में आपकी शान बढ़ाएं। जानते हैं कैसे गोल्डन पर्स की साफ सफाई करनी चाहिए।
भले ही आप अपने पर्स को जितना भी अलमारी के अंदर रखें लेकिन थोड़ी बहुत गंदगी उसमें जमा हो जाती है। आप इसे साफ करने के लिए बहुत ही मुलायम या माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें। सुखे या फिर हल्के गीले कपड़े से इसे साफ करें ताकि इसमें स्क्रैच न पड़े। अगर आप ब्रश या खुरदुरे कपड़े का इस्तेमाल पर्स साफ करने में करेंगे, तो पर्स खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा।
गोल्डन फिनिश वाले पर्स पर अगर गंदगी ज्यादा जम गई है, तो ब्लीच, अल्कोहल या फिर केमिकल क्लीनर लगाने की गलती ना करें। अगर दाग हटाना ही है, तो आप साबुन के घोल में कपड़ा भिगोकर इसे धीमे से साफ कर सकते हैं। इसके बाद सूखे कपड़े से पोछ कर सुखाने से दाग हट जाएगा।
और पढ़ें: गोल्ड रिंग में चाहिए कुछ नया? 7 लिंक चेन हार्ट पीस देख आप भी कहेंगी वाह !
जब भी आप पर्स का इस्तेमाल करें उसके बाद उसे गंदगी से बचने के लिए किसी सूती कपड़े में लपेट करके ही अलमारी के अंदर रखें। आप इसके अंदर टिशू पेपर या बटर पेपर भी भर सकते हैं ताकि पर्स का शेप बेहतर बना रहे।
पर्स को लंबे समय तक धूप या फिर नमी वाले स्थान पर रखने से बचें वरना इसका रंग फीका पड़ जाएगा। परफ्यूम से लगाकर अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को पर्स पर स्प्रे करने की गलती ना करें। साथ ही गोल्डन पर्स को बारिश में ले जाने से भी रंग फेड सकता है। तुरंत मुलायम और सूखे कपड़े से इसे पोछें। ऐसा करने से इसका गोल्ड फिनिश लंबे समय तक बना रहता है।
और पढ़ें: Aesthetic Mirror Frame: एस्थेटिक मिरर फ्रेम की ट्रेंडी डिजाइन, GenZ गर्ल्स देखें पसंद की डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.