Aesthetic Mirror Frame: Gen Z गर्ल्स के लिए 5 ट्रेंडी एस्थेटिक मिरर फ्रेम डिजाइन देखें। क्लाउड शेप, LED बैकलिट, बोहो मैक्रमे, गोल्ड मिनिमल और फ्लोरल फ्रेम जैसे लेटेस्ट आइडिया आपके कमरे को स्टाइलिश, मॉडर्न और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लुक देने में मदद करेंगे।
Aesthetic Mirror Frame: आज के समय में मिरर सिर्फ चेहरा देखने की चीज नहीं रह गया है, बल्कि यह रूम डेकोर का अच्छा तरीका है। खासकर Gen Z गर्ल्स अपने बेडरूम या स्टडी कॉर्नर को यूनिक और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली बनाने के लिए एस्थेटिक मिरर फ्रेम पसंद करती हैं। सही डिजाइन वाला मिरर छोटे कमरे को भी बड़ा और ब्राइट लुक देते हैं। अगर आप भी अपने कमरे को मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो ये 5 एस्थेटिक मिरर फ्रेम डिजाइन आपके लिए बेस्ट हैं।
इररेगुलर क्लाउड शेप मिरर फ्रेम

क्लाउड या वेवी शेप वाले मिरर आजकल Gen Z रूम डेकोर का ट्रेंड हैं। इनका अनोखा आकार कमरे को सॉफ्ट और मॉडर्न लुक देता है। इन्हें वैनिटी कॉर्नर, ड्रेसिंग एरिया या बेड के पास लगाया जा सकता है। सफेद, बेज या पेस्टल थीम वाले कमरे में यह डिजाइन सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है।
एलईडी बैकलिट एस्थेटिक मिरर

एलईडी लाइट वाला मिरर कमरे को लग्जरी और प्रीमियम फील देता है। इसकी हल्की रोशनी सेल्फी, मेकअप और नाइट एंबियंस के लिए शानदार रहती है। यह डिजाइन छोटे कमरे को भी ज्यादा ब्राइट और खुला हुआ दिखाता है। मिनिमल इंटीरियर पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह बेस्ट है।
बोहो मैक्रमे मिरर फ्रेम

अगर आपको नेचुरल और कोजी लुक पसंद है, तो बोहो स्टाइल मैक्रमे फ्रेम वाला मिरर आपके कमरे की खूबसूरती बढ़ा सकता है। कॉटन नॉट्स और हैंडमेड डिजाइन इसे यूनिक बनाते हैं। इसे इंडोर प्लांट्स, रतन फर्नीचर और वुडन डेकोर के साथ सजाने पर कमरा बहुत एस्थेटिक लगता है।
गोल्ड मेटल मिनिमल फ्रेम मिरर

स्लिम गोल्ड मेटल फ्रेम वाला मिरर हमेशा क्लासी और टाइमलेस लगता है। यह मॉडर्न, स्कैंडिनेवियन और मिनिमल थीम वाले कमरों में आसानी से फिट हो जाता है। इसकी सिंपल डिजाइन कमरे को बिना ज्यादा डेकोरेशन के भी एलिगेंट लुक देती है।
इसे भी पढ़ें- Bean Bag Chair Online: 1000 रु. से भी कम में खरीदें स्टाइलिश बीन बैग चेयर, देखें 6 बेस्ट डील्स
पर्ल और फ्लोरल डेकोरेटिव मिरर फ्रेम

पर्ल, आर्टिफिशियल फ्लोरल या रेजिन डिटेलिंग वाले मिरर फ्रेम कमरे में सॉफ्ट और फेमिनिन टच लाते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर Gen Z गर्ल्स के बीच पॉपुलर है जो अपने रूम को ड्रीमी और Pinterest-इंस्पायर्ड लुक देना चाहती हैं। इसे स्टडी टेबल या मेकअप कॉर्नर के ऊपर लगाने से पूरा स्पेस ज्यादा अट्रैक्टीव लगता है।
इसे भी पढ़ें- बचपन की पुरानी ज्योमेट्री बॉक्स आएगी काम, DIY से बनाएं मेटल मिनी पर्स
