दीवाने होंगे सजना, हाथों पर सजाएं ट्रेंडी ईरानी मेहंदी की डिजाइन

Published : Jun 12, 2025, 12:15 PM IST

Mehndi Designs 2025: ईरानी मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड जोरों पर है। जानिए सिंपल और ब्यूटीफुल ईरानी मेहंदी डिज़ाइन, जो हर उम्र की महिलाओं को देती है मॉडर्न और एलिगेंट लुक। 

PREV
15
सिंपल ईरानी मेहंदी डिजाइन

फैशन चाहे जितना बदल जाए लेकिन हाथों में मेहंदी लगाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। शादी से लेकर कोई भी त्योहार-ओकेजन पर हाथों को सजाया जाता है। वैसे तो अरेबिक और हिना मेहंदी डिजाइन के बारे में सब जानते हैं लेकिन आज हम आपके लिए ईरान की महिलाओं की पसंदीदा मेहंदी लाये हैं। जो हाथों को सुंदर बनाने के साथ ओवर लुक भी नहीं करती हैं।

25
मेहंदी डिजाइन सिंपल एंड ब्यूटीफुल

ईरान में महिलाएं फूल-पत्ती से हटकर मिनिमल मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। फोटो में ट्राइगल शेप डिजाइन पर शेडिंग बूटी वर्क है। जबकि बैक हैंड को खाली छोड़ते हुए फिंगर टिप पर पैटर्न बनाया गया है। हाथों को ब्यूटीफुल और मॉर्डन दिखाना है तो इसे चुनने में देरी बिल्कुल ना करें।

35
सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन

मंडला आर्ट मेहंदी के बार में हर कोई जानता है। इसमें बड़ा सा फूल बनाकर ट्रेडिशनल डिजाइन दी जाती है लेकिन इस मेहंदी में मॉर्डन ट्विस्ट का तड़का लगाते हुए आप सर्किल स्टाइल मेहंदी चुनें। ये हर उम्र की महिलाओं पर प्यारी लगती है। जो महिलाएं ऑफिस जाती हैं या जिन्हें ज्यादा मेहंदी लगाना पसंद नहीं है वो इसे चुन सकती हैं।

45
मेहंदी डिजाइन 2025

मॉर्डन वुमन्स आप फ्रंट की बजाय बैक साइड मेहंदी पसंद करती हैं। ये न्यू फैशन स्टेटमेंट बना हुआ है। यहां पर बड़े से फूल को बेल से जोड़ते हुए उंगलियों पर क्रिसक्रॉस डिजाइन दी गई है। आप इसे खुद लगाने के साथ मेहंदी आर्टिस्ट भी लगवा सकती हैं।

55
पीछे के हाथ की मेहंदी डिजाइन

राउंड सेंट्रिक मोटिफ वर्क पर ऐसी मेहंदी डिजाइन बहुत सेसी लगती है। यहां पर रेपेटिटिव ड्रेमेटिक पैटर्न के साथ बिंदीदार डिजाइन है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए मेहंदी की न्यू डिजाइन ढूंढ रही हैं तो बढ़िया रहेगी।

Read more Photos on

Recommended Stories