
Easy Contour Makeup Tips : कंटूर मेकअप का एक ऐसा स्टेप है, जिससे आप अपने चेहरे को शेप्ड, डिफाइन और स्लिम लुक दे सकते हैं। खासकर जिनके गाल चबी है या जो अपने फेस फैट को छुपाना चाहते हैं, उनके लिए कंटूर करना बहुत जरूरी है। सही जगह पर कंटूर की शेडिंग करने से फीचर उभर कर आते है और फेस और ज्यादा स्ट्रक्चर्ड दिखता है। आज हम आपको बताते हैं कंटूर करने का सही तरीका और क्यों कंटूर करना जरूरी है?
कंटूर करने से चेहरा स्लिम और शार्प दिखता है। इससे डबल चिन कम दिखाई देती है। कंटूर करने से नाक को पतला और लंबा दिखाया जा सकता है। चीक बोन को हाईलाइट किया जा सकता है। कंटूर करने से फोटो परफेक्ट आती है और पार्टी लुक में फेस ज्यादा ग्लो करता है।
और पढ़ें- 500 रु में बिना दाग का नेचुरल ग्लोइंग मेकअप लुक, 4 स्टेप में हो जाएं रेडी
फाउंडेशन लगाने के बाद आप अपने फेस पर क्रीम कंटूर लगा सकते हैं। इसकी स्टिक आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगी। इसे चीक बोन के नीचे, जॉ लाइन और माथे के किनारे पर लगाएं और एक स्पंजी ब्यूटी ब्लेंडर से इसे ब्लेंड करें। ये ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट है।
ऑइली स्किन वालों के लिए पाउडर कंटूरिंग बेस्ट ऑप्शन है। आप एंगल्ड ब्रश से हल्के हाथों से कंटूर को चीक बोन, जॉ लाइन और फोरहेड पर लगाकर स्मज करें। बस ध्यान रखें कि ज्यादा डार्क शेड न लें, अपनी स्किन टोन से एक या दो शेड ही डार्क पर जाएं।
ये भी पढ़ें- Face Makeup Products: पार्लर वाला ग्लो अब घर पर, बस 5 मेकअप प्रोडक्ट से करें फुल मेकअप
अगर आपकी नाक मोटी और छोटी है और आप इसे लंबा और शार्प दिखाना चाहते हैं, तो नाक के दोनों साइड हल्का सा डार्क शेड का कंटूर लगाएं और बीच में हाइलाइटर लगाकर इसे ब्लेंड करें। इससे नाक पतली और स्ट्रेट दिखती है।
अगर आपकी भी डबल चिन है और आप इसे छुपाना चाहते हैं, तो जॉ लाइन के नीचे डार्क शेड का कंटूर लगाएं। इसे गर्दन की तरफ नीचे की ओर ब्लेंड करें। इससे फेस ज्यादा शार्प लगता है और डबल चिन भी नहीं दिखती है।
अगर आपका फेस राउंड है, तो आपको साइड में ज्यादा कंटूरिंग करने की जरूरत है। स्क्वायर फेस पर जॉ लाइन को सॉफ्ट शेडिंग करें। ओवल फेस पर हल्का सा कंटूर ही लगाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.