Dev Uthani Ekadashi Rangoli: देव उठनी एकादशी पर ऐसे सजाएं आंगन, रंगोली से घर लगेगा मंदिर जैसा!

Published : Oct 31, 2025, 07:41 PM IST
quick rangoli design for dev uthani

सार

Rangoli Design For Dev Uthani Ekadashi: दिवाली, दशहरा और छठ पूजा के बाद अब देव उठनी एकादशी की बारी है। ऐसे में इस दिन तुलसी विवाह भी होता है, जिसमें घर को दिवाली की तरह सुंदर सजाया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं, रंगोली की कुछ शानदार डिजाइन।

Simple Dev Uthani Ekadashi Rangoli Design: तुलसी विवाह, गन्ना पूजा और देवउठनी एकादशी, ये तीनों ही पर्व एक ही दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन लोग घर को दिवाली की तरह सजाते हैं, भगवान विष्णु, तुलसी महारानी और गन्ने एवं गाय की पूजा होती है। ऐसे में इस दिन घर की सुंदरता बढ़ाना चाहते हैं, तो तुलसी विवाह थीम पर बनाएं रंगोली की ये शानदार डिजाइन। यहां हम कुछ सरल रंगोली डिजाइन लाए हैं, जो तुलसी विवाह के लिए परफेक्ट है।

मोर पंख और तुलसी चौरा रंगोली डिजाइन

रंगोली की सुंदर डिजाइन आपके घर आंगन की सुंदरता को बढ़ा देगी। एक तरफ तुलसी का चौरा और दूसरी तरफ से मोर का पंख बनाकर डिजाइन को कंप्लीट करें। ये डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में सुंदर है। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह भी होता है, ऐसे में आप इस डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Tulsi Vivah Rangoli Design: तुलसी विवाह पर छत-आंगन दिखेगा यूनिक, बनाएं रंगोली की सुंदर डिजाइन

तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन

आंगन के बीच में या तुलसी चौरा के पास इस तरह तुलसी विवाह लिखा हुआ रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। ये डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में तुलसी चौरा की सुंदरता को बढ़ाने वाली है। तुलसी विवाह के थीम पर बेस्ड इस रंगोली को बड़े और छोटे दोनों ही स्पेस में बना सकते हैं।

तुलसी पूजा और गन्ना रंगोली डिजाइन

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह के साथ-साथ गन्ना पूजा भी होता है। ऐसे में आप बीच में तुलसी का चौरा बनाकर साइड-साइड में दो गन्ने के पौधे बना सकती हैं। ये बनाने में आसान और कहीं भी कम रंगों के साथ बना सकते हैं।

मोर और तुलसी चौरा रंगोली डिजाइन

तुलसी चौरा और मोर वाली ये रंगोली डिजाइन भी बहुत खूब है, इस तरह की डिजाइन आप आसानी से बना सकते हैं। ये डिजाइन बनाने में बहुत सुंदर लगेगी। रंगोली की ये खूबसूरत डिजाइन आप आसानी से तुलसी चौरा के पास बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Tulsi Vivah Rangoli 2025: ट्राई करें ये ट्रेंडी रंगोली आइडियाज

तुलसी चौरा रंगोली डिजाइन

तुलसी चौरा वाली ये सिंपल सोबर रंगोली डिजाइन तुलसी विवाह के थीम पर बेस्ड है। इस डिजाइन को कोई भी आसानी से बना सकता है। सरल होने के साथ साथ छोटी और सुंदर डिजाइन है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कोरियन शूज गर्ल को देंगे ग्लैम लुक, जींस स्कर्ट संग चुनें 6 डिजाइन
DIY Decor: बेकार समझकर फेंक देते हैं ये चीजें? इन्हीं से बनेंगे खूबसूरत होम डेकोर