Eco Friendly Ganesh Murti Ideas: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की स्थापना के लिए चुनें मिट्टी, सीड, पेपर, नारियल खोल और प्राकृतिक सामग्री से बनी यूनिक इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां। जानें Green Ganesh Chaturthi के लिए खूबसूरत डिजाइन आइडिया।
गणेश चतुर्थी पर घर में बप्पा की स्थापना करने जा रहे हैं, तो इस बार कुछ खास और नेचर फ्रेंडली है। इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति न सिर्फ खूबसूरत दिखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है। मिट्टी, बीज और नेचुरल सामग्री से बनी ये मूर्तियां पूजा को खास बना सकती हैं।
26
शुद्ध मिट्टी से बनाएं गणेश मूर्ति
शाडू मिट्टी या नेचुरल क्ले से बनी गणेश मूर्ति ग्रीन गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इन मूर्तियों में केमिकल रंगों की जगह नेचुरल रंगों का यूज किया जा सकता है। साधारण से लेकर डिजाइनर पैटर्न तक, मिट्टी की मूर्तियां घर की पूजा डेकोर में खूबसूरत लगती हैं।
36
सीड गणेश मूर्ति से पूजा के बाद हरियाली
सीड गणेश मूर्ति इको-फ्रेंडली आइडिया में सबसे यूनिक है। मूर्ति के अंदर पौधों के बीज डाले जाते हैं। विसर्जन के बाद इसे गमले में रखकर मिट्टी और पानी दे सकते हैं, जिससे कुछ समय बाद पौधा उगने लगता है। यह बप्पा के आशीर्वाद के साथ हरियाली बढ़ाने का सुंदर तरीका है।
46
पेपर से बनी हल्की और क्रिएटिव मूर्ति
रीसाइकल्ड पेपर या पेपर पल्प से बनी गणेश मूर्ति भी अट्रैक्टीव ऑप्शन है। इन्हें अलग-अलग शेप और टेक्सचर में तैयार किया जा सकता है। हल्की होने के कारण छोटी जगह या अपार्टमेंट में स्थापना के लिए भी ऐसी मूर्ति सुविधाजनक रहती है।
56
नारियल के खोल से यूनिक गणेश डिजाइन
नारियल के खोल, प्राकृतिक फाइबर और अन्य बायोडिग्रेडेबल चीजों से बनी गणेश मूर्ति बेहद अलग नजर आती है। देसी और रस्टिक लुक पसंद करने वालों के लिए यह डिजाइन खास हो सकता है। इसे फूलों, पत्तियों और मिट्टी के दीयों के साथ सजाने पर पूजा कॉर्नर और भी खूबसूरत लगेगा।
गाय के गोबर और प्राकृतिक सामग्री से तैयार गणेश मूर्तियां भी पर्यावरण-अनुकूल विकल्प हो सकती हैं। इनमें फूलों की पंखुड़ियां, पत्तियां और नेचुरल डेकोर सामग्री का यूज किया जा सकता है। पारंपरिक स्पर्श के साथ ऐसी मूर्ति ग्रीन गणेश चतुर्थी की थीम को खूबसूरती से पूरा करती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.