Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026: गणेश चतुर्थी पर मिट्टी, बांस, जूट, केले के पत्ते, फूल और पुरानी साड़ी से बप्पा का दरबार सजाएं। देखें 10 खूबसूरत इको फ्रेंडली आइडियाज, जो काम आसान करेंगे।
गणेश चतुर्थी आने के साथ ही बप्पा की स्वागत के लिए मंडप और पूजा की सजावट शुरू हो जाती है। हर कोई चाहता है कि गणपति दरबार सबसे खूबसूरत और ट्रेडिशनल नजर आए। अगर आप भी हर बार प्लास्टिक से बनी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो 2026 में इको-फ्रेंडली Ganesh Chaturthi Decoration चुनें। जहां आप थर्माकोल, सिंथेटिक फूलों से हटकर घर में मौजूद सामान , मिट्टी, बांस, जूट और पुरानी साड़ियों से सजावट कर सकते हैं। यहां देखें, ऐसे 10 डेकोरेशन आइडियाज, जो काम आसान कर सकते हैं।
मिट्टी गणेश और पौधे वाली डेकोरेशन
अगर आप चाहते हैं सजावट सुंदर दिखने के साथ मीनिंगफुल भी हो तो प्लांटेबल गणेश डेकोर बेस्ट है। इसके लिए प्राकृतिक मिट्टी से बने गणेश को आप छोटे मिट्टी के गमले में रखें। आसपास छोटे-छोटे टेराकोटा पॉट्स रखें और हरी पत्तियों से बॉर्डर बनाएं। यह नेचुरल सेटअप बहुत एलिगेंट लगेगा।
केले के पत्ते से बनाएं गणपति मंडप
फूलों और प्लास्टिक की लड़ियों की बजाय गणेश जी की मूर्ती के दोनों ओर छोटे-छोटे केले के पत्ते रकें। अब पीछे Indoor Plants लगाएं। सामने की ओर दीये और फूल रखें। यह सेटअप बिना किसी भारी सजावट के ग्रैंड दिखेगा।
पैठणी साड़ी से सजाएं बप्पा का दरबार
विनायक चतुर्थी पर पैठणी साड़ी पहनी जाती है। आप भी बप्पा का दरबार सजाने के लिए इसका इस्तेमाल बैकड्रॉप की तरह करें। कपड़े को मूर्ति के पीछे प्लीट करके लगाएं, किनारों पर असली फूलों की लड़ियां टांगे। सामने मिट्टी के दीये, ब्रास डेकोर और फूलों सी सजावट करें। कम खर्च में शानदार सजावट चाहिए तो इसे विकल्प बनाएं।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Decoration: घर पर बनाएं गणपति पंडाल, नारियल PVC पाइप से करें सजावट
ईंटों से सजाएं गणपति पंडाल
आजकल लाल ईंटों से डेकोरेशन करना एस्थेटिक ट्रेंड हैं। आप भी ऐसा ही कुछ गणेश उत्सव के लिए भी चुन सकती हैं। इसके लिए खाली दीवार पर लेयर्ड बैकड्रॉप की तरह ईंटों को लगाएं और आसपास टेराकोटा पॉट्स रखें। चावल के आटे से स्वास्तिक बनाकर इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026 के लिए कंगन, मीनाकारी से लोटस डिजाइन तक सब खास
जूट और बैंबू से करें गणपति डेकोरेशन
अगर आपको मॉडर्न और अर्थी लुक पसंद हैं तो जूट-बैंब के शानदार कॉम्बिनेशन से डेकोरेशन की जा सकती है। इसके लिए बांस से एक सिंपल फ्रेम बनाएं और उसके ऊपर जूट फैब्रिक लगाएं। पीछे की तरफ वुवन मैट लगाई जा सकती है। आसपास छोटे-छोटे हैंगिंग, लटकन, कोकोनट शेल डेकोर से सेटअप कंप्लीट करें।
कार्डबोर्ड से बनाएं गणपति बैकग्राउंड
अगर आप ज्यादा हैवी सजावट नहीं करना चाहते हैं तो बच्चों के स्कूल में इस्तेमाल होने वाला कार्डबोर्ड चुनें। इसकी मदद से कमल, मोर, मंदिर, मोदक बना सकते हैं। यह थोड़ा टाइम टेकिंग है, अगर आप आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी रखते हैं तो इसे विकल्प बनाएं।
फूलों और आम के पत्तों से बनाएं तोरण
जब बात गणपति सजावट की आती है तो फूलों की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है। आप प्लास्टिक की माला की जगह, गेंदे, चमेली और गुलाब के फूलों का तोरण बनाएं। यह सिंपल होकर भी रॉयल लगेगा।
नारियल के छाल और मिट्टी के दीयों से लाइटिंग
गणपति पंडाल की खासियत वहां की लाइटिंग भी होती है। ऐसे में ज्यादा महंगी लाइट्स पर पैसा करने की बजाय आप नारियल के छाल लें और उन्हें हैंगिंग डेकोर की तरह इस्तेमाल करें। इसमें आप टेरोकोटा या मिट्टी के दीये भी रख सकते हैं।
गणेश चतुर्थी रंगोली डिजाइन
गणपति आगमन पर रंगोली बनाने की भी चलन है। आप ज्यादा कैमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करने की बजाय अनाज जैसे चावल, दाल, फूलों की पंखुड़ियों और हल्दी से रंगोली बना सकते हैं।
लकड़ी की क्रेट से मंदिर सेटअप
अगर आपके पास पुरानी लकड़ियां या फिर वुडन बॉक्स रखा है तो इसकी मदद से गणेश जी के लिए मंदिर सेटअप बनाया जा सकता है। यह आसान होने के साथ दोबारा इस्तेमाल में आ जाएगा।
गणेश चतुर्थी के बाद डेकोरेशन का क्या करें ?
Eco Friendly Decoration का मतलब केवल नेचुरल सामान खरीदना नहीं है, बल्कि त्योहार के बाद उसे सही तरीके से डिस्पोज करना भी है।
- फूलों को फेंकने की बजाय कंपोस्ट करें
- जूट-कपड़े को संभालकर रखें और अगले साल इस्तेमाल करें
- पेपर, कार्डबोर्ड को फिर से रिसाइकल किया जा सकता है
