Plastic Bags DIY: बड़े काम की चीज पुराने प्लास्टिक बैग, बनाएं ये 4 स्मार्ट आइटम्स

Published : Apr 24, 2026, 11:45 AM IST
Plastic Bags DIY

सार

Reusable items from plastic: पॉलीथीन और प्लास्टिक रैपर को रीसायकल करके आप घर में डेली यूज और डेकोरेशन की कई चीजें बना सकती हैं। इससे कचरा भी कम होगा और आपका घर भी क्रिएटिव लगेगा।

सब्जी से लेकर परचून की दुकान तक में मिलने वाले सामान के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके घर में बहुत सारी पॉलीथिन बैग इकट्ठे हो गए हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती ना करें। आप इन्हें जमा करके खूबसूरत घरेलू आइटम्स बना सकते हैं, जो की बेहद उपयोगी होते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे बिना किसी खर्चे के प्लास्टिक बैग या पॉलीथीन का इस्तेमाल कर कौन-सी चीजें बनाई जा सकती हैं।

पॉलीथिन पट्टी से बनाएं मैट

प्लास्टिक बैग की मदद से आप खूबसूरत मैट तैयार कर सकते हैं। यह मैट बैठने के लिए याद दरवाजे के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आपको इसके लिए अलग-अलग रंग की पॉलीथिन स्ट्रिप या पट्टी काटनी होंगी। प्लास्टिक की मैट मजबूत होती हैं और साथ ही वाटरप्रूफ भी। आप इसे बालकनी या किचन में इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक मैट घर में बनाने के लिए आप इंटरनेट से मदद ले सकते हैं।

प्लास्टिक बैग से बनाएं फ्लावर

प्लास्टिक के कलरफुल बैग का इस्तेमाल कर आप खूबसूरत फ्लावर बना सकते हैं। फ्लावर्स बनाना बिल्कुल भी कठिन नहीं होता है। इसके लिए आप हरे, गुलाबी, पर्पल या लाल रंग की पॉलीथीन का इस्तेमाल करें। इसे गुलाब का आकार दें। एक मैटल के तार में इस गुलाब को जोड़ें और साथ में हरे पॉलीथीन से गुलाब के लिए पत्तियां तैयार करें। इसे वास में सजाएं। दिखने में ये इतने ओरिजिनल लगेंगे कि दुकान से खरीदे फूल फीकें पड़ जाएंगे।

बनाएं प्लास्टिक बैग

प्लास्टिक की मदद न सिर्फ मैट बनाई जा सकती है, बल्कि प्लास्टिक की पट्टियों की बुनाई कर आप मजबूत हैंडबैग भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनने के बाद सुई धागे की मदद से बैग के आकार में सिल लें। आप रोजाना इसका इस्तेमाल सब्जी से लगाकर जरूरी चीज सामान लाने के लिए कर सकते हैं। इसकी मजबूती और पॉलिथीन की डिफरेंट पट्टियों के कलर के कारण उसकी सुंदरता बढ़ जाती है।

और पढ़ें: Peanut Shell Craft: मूंगफली के छिलके नहीं कचरा, इससे बनाएं यूनिक क्रिएटिव DIY क्राफ्ट

DIY रेन कवर 

बैग या किताबों के लिए वाटरप्रूफ कवर बनाने के लिए भी पॉलीथीन या प्लास्टिक बैग का यूज कर सकते हैं। बच्चों के स्कूल बैग के लिए बहुत काम की चीज तैयार होगी। 

और पढ़ें: Pet Bed From Old Clothes: पुराने कपड़ों को फेंकें नहीं, बनाएं पेट्स के लिए आरामदायक और सुंदर बेड

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ियों से पाएं रॉयल लुक, चांदनी जैसी बिखरेगी चमक
यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया