Peanut Shell Craft: मूंगफली के छिलके नहीं कचरा, इससे बनाएं यूनिक क्रिएटिव DIY क्राफ्ट

Published : Apr 24, 2026, 08:00 AM IST
Peanut shell craft

सार

Peanut Shell Craft में आप मूंगफली के छिलकों से फोटो फ्रेम, पेंटिंग, वॉल डेकोर और कैंडल होल्डर जैसे यूनिक DIY आइडिया बना सकते हैं। 

Peanut Shell DIY Ideas: मूंगफली खाने के बाद अक्सर इसके छिलकों को आप फेंक देते होंगे? लेकिन इसे फेंकने की जगह आप उनसे बहुत ही यूनिक और क्रिएटिव DIY क्राफ्ट्स बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ इको फ्रेंडली आइडिया जो घर को एस्थेटिक लुक देंगे...

मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल कैसे करें

मूंगफली के छिलकों को निकाल कर इन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें, ताकि इसमें कोई भी मिट्टी ना रहे। इसका इस्तेमाल आप बर्ड पेंटिंग बनाने के लिए कर सकते हैं। दो मूंगफली के छिलकों को आपस में जोड़कर उसपर आंख और मुंह बनाकर आप बर्ड पैटर्न बना सकते हैं या फिर शीट पर हाफ मूंगफली चिपका कर भी बर्ड पैटर्न बना सकते हैं।

और पढ़ें- Toilet Paper Roll DIY: तेज होगा बच्चों का दिमाग, छुट्टियों पर टॉयलेट रोल से बनवाएं 5 क्राफ्ट

पीनट शेल पेंटिंग

पेंटिंग या टेक्सचर आर्ट के लिए भी आप मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैनवास पर इन शेल्स को चिपका कर 3D टेक्सचर बनाएं। आप इस तरह का फ्लावर डिजाइन शीट पर बनाकर इसे फ्रेम करवा कर वॉल पर हैंग कर सकते हैं।

वॉल डेकोरेशन के रूप में करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में कोई ऐसी दीवार है, जो बिल्कुल प्लेन है। तो यहां पर आप मूंगफली के छिलकों से क्रिएटिव आर्ट बना सकते हैं। एक पेड़ जैसा डिजाइन बनाकर इसमें मूंगफली के छिलके चिपकाएं। अलग-अलग रंग से पेंट करके चिड़िया का डिजाइन बनाएं और अपनी वॉल को एकदम यूनिक लुक दें।

फोटो फ्रेम बनाने में करें इस्तेमाल

फोटो फ्रेम बनाने के लिए भी आप मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कार्डबोर्ड को रैक्टेंगल शेप में कट करके इसके ऊपर फोटो को चिपकाएं। ऊपर से डिटेल करने के लिए आप मूंगफली के छिलकों को स्टिक करते जाए, इन्हें रंग बिरंगा पेंट करें।

कैंडल होल्डर के रूप में करें यूज

मूंगफली के छिलकों से आप बहुत खूबसूरत सा कैंडल होल्डर भी बना सकते हैं। इसके लिए गुब्बारे को फुलाएं। इसके चारों तरफ ग्लू की मदद से मूंगफली को चिपकाते जाएं, जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो गुब्बारे को फोड़ दें। आपको एक बाउल शेप का कैंडल होल्डर मिल जाएगा। इसे आप अपने घर के किसी कोने में सजा कर रखें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा
Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर