Raddi Paper Craft: पुराने अखबार से बनाएं कबाड़ से जुगाड़ के शानदार DIY आइडिया

Published : Apr 23, 2026, 06:00 PM IST
Newspaper d i y

सार

Newspaper Craft Ideas में आप पुराने अखबार से फोटो फ्रेम, स्टोरेज बॉक्स, वॉल हैंगिंग और शोपीस जैसी कई क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं। ये DIY आइडिया न सिर्फ इको-फ्रेंडली हैं बल्कि घर को स्टाइलिश लुक भी देते हैं।

Raddi Paper Craft: अगर आपके घर में भी पुराने अखबार की रद्दी पड़ी हुई है, तो इन्हें फेंकने या रद्दी वाले को देने की जगह आप इससे शानदार DIY क्राफ्ट्स बना सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए कुछ ऐसे ही मजेदार आर्ट एंड क्राफ्ट, जिन्हें आप न्यूजपेपर की मदद से बना सकते हैं। इसमें स्टोरेज बॉक्स से लेकर फोटो फ्रेम तक कई वैरायटी आपको मिल जाएंगे...

पुराने न्यूजपेपर का इस्तेमाल कैसे करें

पुराने न्यूजपेपर का इस्तेमाल आप ऑर्गेनाइजर या पेन पेंसिल होल्डर बनाने के लिए कर सकते हैं। अखबार को रोल करके इसकी पाइपिंग बनाएं। इसे छोटे से बड़े आकार में राउंड शेप में अटैच करते जाए, ऊपर से कुछ पेपर के फ्लावर्स बनाकर स्टिक करें।

और पढ़ें- बच्चे कहेंगे मेरी मम्मी नं.1, टॉयलेट पेपर से उन्हें सिखाएं अमेजिंग …

फोटो फ्रेम बनाने में करें न्यूजपेपर का इस्तेमाल

न्यूजपेपर की मदद से आप बहुत खूबसूरत फोटो फ्रेम भी बना सकते हैं। कार्डबोर्ड के ऊपर न्यूजपेपर को रोल करते हुए चारों तरफ चिपकाएं। इसको हैंग करने के लिए एक रस्सी बांधे। ऊपर से कुछ पेपर को रोटेट करते हुए न्यूजपेपर स्टिक करें, नीचे टैसल्स लगाएं।

न्यूजपेपर शोपीस

रद्दी पेपर की मदद से आप इस तरीके के शो पीस भी अपने घर के लिए बना सकते हैं, जो घर को बहुत ही एस्थेटिक लुक देंगे। इसे और ट्रेंडी लुक देने के लिए आप इसे रंग-बिरंगे कलर से पेंट भी कर सकते हैं।

वॉल हैंगिंग के रूप में करें न्यूजपेपर का इस्तेमाल

पुराने न्यूजपेपर का इस्तेमाल आप वॉल हैंगिंग बनाने के लिए भी कर सकते हैं। रद्दी पेपर के टुकड़ों को छोटे-छोटे राउंड सर्किल में अटैच करके एक रस्सी की मदद से आपस में जोड़े। इसे आप वर्टिकली या होरिजेंटल वॉल हैंगिंग बना सकते हैं।

स्टोरेज बॉक्स के रूप में करें इस्तेमाल

पुराने न्यूजपेपर से आप गिफ्ट बॉक्स या स्टोरेज बॉक्स बना सकते हैं। अखबार को रोल करके आपस में स्टिक करते जाए, इसकी बास्केट बनाएं या फिर हार्ट शेप का कंटेनर बनाएं। इसका इस्तेमाल आप अपनी छोटी-छोटी चीजों को रखने के लिए या गिफ्ट पैक करने के लिए कर सकते हैं।

मिरर वॉल डेकोर आइडिया

न्यूजपेपर की मदद से आप मिरर वॉल डेकोर भी बना सकते हैं। छोटे से राउंड मिरर के आजू-बाजू न्यूजपेपर को रोल करके छोटे से बड़े साइज में स्टिक करते जाएं। इसे ऐसा ही रहने दें या फिर कलर करके इसे और ज्यादा वाइब्रेंट लुक दें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Bathroom Door Ideas: बाथरूम के लिए कौन सा दरवाजा है सबसे बेस्ट? लकड़ी, आयरन या एल्यूमिनियम में जानें सही ऑप्शन
इनवर्टर रखने वाली जगह भी लगेगी स्टाइलिश, अपनाएं ये 5 डेकोर आइडिया