गर्मी हो या सर्दी, मक्खियाँ हर मौसम में घरों में परेशानी का सबब बनती हैं। खासकर बारिश के मौसम में इनकी संख्या बहुत बढ़ जाती है। हालांकि मक्खियाँ खतरनाक नहीं होतीं, लेकिन ये बीमारियों को फैला सकती हैं। अगर ये खाने या हम पर बैठती रहें, तो बहुत परेशानी होती है। मक्खियों से दूषित खाना खाने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार हम मक्खियों को भगाने के लिए कई उपाय करते हैं, लेकिन कुछ ही देर में वे वापस आ जाती हैं। यहां दिए गए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं। ये उपाय आपके घर से मक्खियों को दूर रखेंगे।